मोदी के 'मेक इन इंडिया' को फेसबुक पर मिले 30 लाख हिट
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया को फेसबुक पर जबरदस्त समर्थन मिलता दिख रहा है। मेक इन इंडिया के फेसबुक पेज को हर तीन सेकेंड में एक लाइक मिल रहा है। ऐसे में यह सरकार का अबतक का सबसे सफल डिजिटल अभियान साबित होता दिख रहा है।

सरकार के इस मुहिम में अब तक तीस लाख लोगों ने लाइक किया है। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने यहां एक बयान जारी कर कहा कि औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग की इस पहल ने विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय या सूचना और प्रसारण मंत्रालय जैसे सरकार के दूसरे सभी विभागों को पीछे छोड़ दिया है।"
बयान में कहा गया है सिर्फ तीन महीने पहले लांच होने के बाद से सोशल मीडिया पर इस पहल का 21 लाख बार उल्लेख हो चुका है। फेसबुक पृष्ठ पर इसके फैन की संख्या 30 लाख तक पहुंच चुकी है।
मंत्रालय के मुताबिक मेक इन इंडिया फेसबुक पृष्ठ पर हर तीन सैकेंड में नए सदस्य बन रहे हैं। यह उपलब्धि केंद्र सरकार के किसी और विभाग को नहीं मिली है और निजी क्षेत्र में बहुत कम कंपनियों को ऐसी उपलब्धि हासिल हुई है। ट्विटर पर 'मेक इन इंडिया' हैंडल के 2.63 लाख फॉलोअर हैं और 90 दिनों के भीतर 17 लाख से अधिक फॉलोअरों ने 55 लाख से अधिक बार इसके पृष्ठ को देखा है।












Click it and Unblock the Notifications