केंद्रीय कर्मचारियों का वर्क फ्रॉम होम खत्म, सरकार ने कहा- सोमवार से रेगुलर आना होगा दफ्तर

नई दिल्ली, फरवरी 06। राजधानी दिल्ली में सोमवार से कई कोरोना प्रतिबंध खत्म होने वाले हैं। दिल्ली सरकार ने पहले ही 7 फरवरी से स्कूल-कॉलेज, जिम और सैलून को खोलने की अनुमति दे दी है। साथ ही निजी दफ्तरों में 100 फीसदी क्षमता के साथ काम की अनुमति दे दी है। इस बीच केंद्र सरकार ने भी घोषणा कर दी है कि सोमवार से सभी केंद्रीय कर्मचारियों को दफ्तर आना होगा। रविवार को केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने इस फैसले की जानकारी दी।

Jitendra Singh

समीक्षा बैठक के बाद लिया गया फैसला

जितेंद्र सिंह ने कहा है कि रविवार को महामारी की स्थिति की समीक्षा करने के बाद ये फैसला लिया गया है कि सोमवार से सभी केंद्रीय कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम की सुविधा खत्म की जा रही है और सभी कर्मचारियों को कल से रेगुलर दफ्तर आना होगा। जितेंद्र सिंह ने कहा कि कोरोना के मामलों में लगातार आई गिरावट को देखते हुए ये फैसला लिया गया है।

कोविड प्रोटोकॉल का करना होगा पालन- जितेंद्र सिंह

केंद्रीय मंत्री ने हालांकि ये जरूर कहा कि दफ्तरों के अंदर कर्मचारियों को कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करना होगा। उन्होंने कहा कि हर विभाग के प्रमुख को ये सुनिश्चित करना होगा कि हर कर्मचारी वर्कप्लेस में मास्क और अन्य कोविड प्रोटोकॉल का पालन करता रहे।

3 जनवरी से 50 फीसदी कर्मचारियों के साथ काम कर रहे थे विभाग

आपको बता दें कि कोरोना महामारी में प्रसार के चलते कार्मिक मंत्रालय ने तीन जनवरी को एक आदेश जारी करते हुए कहा था कि सचिव स्तर से नीचे के 50 फीसदी कर्मचारियों को 31 जनवरी तक घर से काम करने की अनुमति दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+