केंद्र सरकार की नीतीश को नसीहत नेपाल के दौरे पर ना जाए, उबरने की कोशिश कर रहा नेपाल
नई दिल्ली। नेपाल में भूकंप से मारे गये हजारों लोगों के बीच नेपाल में मदद कार्य के श्रेय लेने की नेताओं में होड़ मच गयी है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को केंद्र सरकार ने नेपाल के दौरे को टालने के लिए कहा है। केंद्र सरकार ने कहा कि नेपाल दौरे का यह उचित समय नहीं है।

सूत्रों के अनुसार नीतीश कुमार को नेपाल के जनकपुर जाने के लिए विदेश मंत्रालय ने पहले अनुमति दे दी थी। लेकिन विदेश मंत्राालय ने नीतीश कुमार को नेपाल दौरे पर जाने की इजाजत नहीं दी है। हाल ही में एनएसए अजीत डोवाल, विदेश सचिव एस जयशंकर, प्रधानमंत्री के एपीएस पीके मिश्रा ने नेपाल की दौरे के बाद कहा कि नेपाल जाने के लिए भारत के मुख्यमंत्रियों का यह उचित समय नहीं है।
केंद्र सरकार ने नीतीश कुमार सहित सभी मुख्यमंत्रियों से अपील की है कि इस वक्त नेपाल के दौरे पर जाने को नजरअंदाज करें। नेपाल इस वक्त 7.9 मैग्नीट्यूट के भूकंप से उबरने की कोशिश कर रहा है जिसमें सात हजार से भी अधिक लोग मारे गये हैं।
गौरतलब है कि 25 अप्रैल को आये भूकंप में बिहार के भी 50 लोगों की जान चली गयी है। वहीं नेपाल में भी 40 भारतीयों के मारे जाने की भी खबर है। उधर जदयू नेता केसी त्यागी केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार नेपाल में बचाव कार्य का श्रेय पूरी तरह से खुद लेना चाहती है।












Click it and Unblock the Notifications