Omicron के खतरे पर गंभीर केंद्र सरकार, 31 दिसंबर तक बढ़ाई मौजूदा Covid-19 गाइडलाइंस

नई दिल्ली, 30 नवंबर। कोरोना वायरस महामारी के बीच अब कोविड के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर दुनिया में हड़कंप मचा हुआ है। इस बीच भारत में भी केंद्र और राज्य सरकारें अलर्ट मोड पर आ गई हैं, कोविड खतरे को देखते हुए यात्रा के दिशानिर्देशों समेत कई अहम बढ़े फैसले लिए गए है। इस बीच मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बड़ा फैसला लेते हुए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए कोरोना वायरस की मौजूदा गाइडलाइंस की वैधता को 31 दिसंबर, 2021 तक बढ़ा दिया है।

Central extended the existing Covid-19 guidelines till December 31 due to Omicron

कोरोना वायरस के सेकेंड वेव में महामारी का भीषण प्रकोप झेल रहे भारत के ऊपर अब नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा मंडराने लगा है। इस वायरस को भारत में प्रवेश से रोकने के लिए कई बड़े फैसले लिए जा रहे हैं। इसी क्रम में केंद्रीय ग्रह मंत्रालय ने कोविड-19 दिशानिर्देशों और रोकथाम उपायों की मौजूदा वैधता को 21 सितंबर से बढ़ाकर 31 दिसंबर, 2021 कर दिया है। इस मामले पर एक निर्देश जारी करते हुए गृह मंत्रालय ने राज्य सरकारों को ओमिक्रॉन प्रकोप के मद्देनजर स्वास्थ्य मंत्रालय की 25 नवंबर की एडवाइजरी का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने की सलाह दी है।

यह भी पढे़ं: कोरोना के नए वेरिएंट ने बढ़ाई टेंशन, मुंबई में अब 15 दिसंबर को खुलेंगे इन कक्षाओं के स्‍कूल

Recommended Video

    Omicron Variant Cases: कई देशों में ओमिक्रॉन की एंट्री, जानें India में कितने केस | वनइंडिया हिंदी

    कई देशों में संभावित रूप से अधिक संक्रामक कोरोना वायरस वैरिएंट ओमिक्रॉन के फैलने पर बढ़ती चिंताओं के बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने मंगलवार को राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ एक समीक्षा बैठक की और उन्हें मामलों की शीघ्र पहचान और प्रबंधन के लिए परीक्षण को तेज करने की सलाह दी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी राजेश भूषण ने यह रेखांकित करते हुए कहा कि नया वेरिएंट आरटी-पीसीआर और आरएटी परीक्षणों से बच नहीं सकता है। भूषण ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पर्याप्त बुनियादी ढांचा सुनिश्चित करने और घरेलू अलगाव की निगरानी करने के लिए कहा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+