कोरोना के नए वेरिएंट ने बढ़ाई टेंशन, मुंबई में अब 15 दिसंबर को खुलेंगे इन कक्षाओं के स्‍कूल

मुंबई, 30 नवंबर। साउथ अफ्रीका में पाया गया कोरोना का नया वैरिएंट ने लोगों की नींद उड़ा दी है। दुनिया भर के कई देशों तक ये नया ओमिक्रान वैरिएंट धीरे-धीरे फैलता जा रहा है। कोविड के इस नए ओमिक्रान वेरिएंट के तेजी से स्‍प्रेड होने के मद्देननजर मुंबई ने मुंबई में कक्षा 1 से 7 तक के बच्‍चों के स्‍कूल 1 दिसंबर के बजाय 15 दिसंबर से खोलने का निर्णया लिया है।

school

बृहद मुंबई नगर निगम ने मंगलवार को जानकारी दी कि कक्षा 1-7 के लिए स्कूल अब 1 दिसंबर के बजाय 15 दिसंबर से फिर से खोले जाएंगे। बता दें ओमिक्रान नाम का कोरोना का नया वेरिएंट सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में पाया गया। नए वायरस का पता चलने के महज एक सप्‍ताह के अंदर य ओमिक्रॉन वेरिएंट दुनिया के 15 देशों में फैल चुका है। रविवार को कनाडा में दो और फ्रांस में आठ लोगों को इस वेरिएंट के नए मरीज पाए गए हैं।

दक्षिण अफ्रीका के अलावा बोत्सवाना, बेल्जियम, हांगकांग, इजरायल, यूनाइटेड किंगडम, नीदरलैंड, जर्मनी, चेक रिपब्लिक, ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, इटली, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और फ्रांस में कोरोना के इस नए वेरिएंट के 100 केस सामने आ चुके हैं।

बता दें भारत में भी 'ओमिक्रान' वैरिएंट को लेकर सरकार ने अलर्ट जारी किया है। केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को इस नए वेरिएंट को लेकर अलर्ट जारी किया है और साथ ही कोई भी लापरवाही नहीं बरतने का सख्‍त निर्देश दिया है।

भारत में कितना खतरनाक और असरदार हो सकता है, कोरोना का नया वैरिएंट 'ओमाइक्रोन', इसको लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन की मुख्य वैज्ञानिक डॉ सौम्या स्वामीनाथन ने कहा कि ये भारत के लिए एक "वेक-अप कॉल" यानी लोगों को सतर्क और सावधान करने वाला हो सकता है।

ओमीक्रोन वेरिएंट: अरविंद केजरीवाल ने फिर PM मोदी को चेताया, क्या हम दोबारा वही गलती कर रहे हैं?
जिन देशों में ये वेरिएंट फैला वहां के वैज्ञानिकों का दावा है कि कोरोना का ये म्‍यू‍टेशन बहुत ही खतरनाक और तेजी से फैलता है। यहां तक कि ये भी दावा किया जा रहा है कि इस नए वैरिएंट ने विदेश में उन लोगों को भी अपना शिकार बनाया है जिन्‍होंने वैक्‍सीन की दोनों डोज या कुछ ने बूस्‍टर कोविड वैक्‍सीन डोज भी लगवाई है। मी‍डिया रिपोर्ट के अनुसार ये वेरिएंट 60 फीसदी वैक्‍सीन को भी बेअसर कर देता है।

वहीं मुंबई चूंकि पहली और दूसरी कोरोना की लहर में प्रभावित रहा है इसलिए बीएमसी अभी से सतर्क है। शनिवार को मुंबई मेयर ने आदेश जारी कर दक्षिण अफ्रीका से मुंबई आने वाले सभी यात्रियों को क्‍वारंटीन और नए वेरिएंट की जांच के लिए सभी यात्रियों का सैंपल लेने को कहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+