11 जुलाई को केंद्रीय कर्मचारी नहीं करेंगे हड़ताल
नयी दिल्ली। 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों से नाराज देश के करीब 33 लाख केंद्रीय कर्मचारी 11 जुलाई को हड़ताल नहीं करेंगे। केंद्रीय कर्मचारियों ने 4 महीने के लिए अपने फैसले को टाल दिया है। अब 11 जुलाई को रेलवे का परिचालन ठप नहीं होगा। जानें कैसे मिलेंगी सांतवें वेतन आयोग में सरकारी कर्मियों को छुट्टियां

आपको बता दें कि वेतन आयोग की सिफारिशों में बदलाव को लेकर सरकारी कर्मचारियों की मांग पर सरकार की एक उच्चस्तरीय कमेटी विचार करेगी। वित्त मंत्रालय के आश्वासन के बाद कर्मचारी संगठनों ने हड़ताल को टालने का फैसला लिया। सरकार के आश्वासन पर केंद्रीय कर्मचारियों की यूनियनों की राष्ट्रीय संयुक्त कार्य परिषद के संयोजक शिव गोपाल मिश्रा ने कहा है कि ने बताया कि हमने अपनी हड़ताल चार महीने के लिए टाल दिया क्योंकि सरकार ने हमें आश्वस्त किया है वो हमारे उठाए मुद्दों पर विचार करेगी।
सरकार ने केंद्रॅीय कर्मचारी यूनियन को भरोसा दिलाया है कि यह कमेटी केंद्र सरकार के कर्मचारियों की सभी मांगों पर विचार करेगी। वहीं कर्मचारी संगठनों ने सरकार के सामने अपनी दो मांगे रखी। पहला ये कि न्यूनतम बेसिक सैलरी को 18000 रुपये प्रति माह से बढ़ाया जाए और दूसरा कि पेंशन व्यवस्था की खामियों को दुरुस्त किया जाए।












Click it and Unblock the Notifications