Coal Crisis : सेंट्रल कोल फील्‍ड के सीएमडी ने कोयला संकट होने से किया इंकार, कहा- अभी 20 दिन का है स्‍टॉक

Coal Crisis in India : सेंट्रल कोल फील्‍ड के सीएमडी ने कोयला संकट से किया इंकार, कहा- अभी 20 दिन का है स्‍टॉक

नई दिल्‍ली, 11 अक्‍टूबर। कोयला संकट पर आ रही खबरों के बीच सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड झारखंड रांची के सीएमडी पीएम प्रसाद का बड़ा बयान आया है। उन्‍होंने कहा कि किसी भी प्रकार का संकट होने से इंकार करते हुए कहा कि ऐसा कोई संकट नहीं है। इस साल ज्यादा बिजली उत्पादन की वजह से कोयले का स्टॉक निचले स्तर पर है। कोल इंडिया से, हमने वित्तीय वर्ष की पहली छमाही में पिछले वर्ष की तुलना में कम से कम 53 मिलियन टन की आपूर्ति की - लगभग 20% की वृद्धि हुई है।

कोल इंडिया का स्टॉक कम से कम 20 दिनों तक चलेगा

सीएमडी ने कहा मुझे पूरा विश्वास है कि अगले 1 सप्ताह में यह स्थिर हो जाएगा और 17 अक्टूबर से इसमें और तेजी आएगी। पिछले 3-4 दिनों में बिजली संयंत्रों को कोयला मिल रहा है। यदि उनकी आवश्यकता 1.6 मिलियन टन है, तो लगभग 1.5 मिलियन टन की पूर्ति की जा रही है। मुझे विश्वास है कि आने वाले 1-2 सप्ताह में यह स्थिर हो जाएगा। उन्‍होंने कहा कोल इंडिया का स्टॉक कम से कम 20 दिनों तक चलेगा, सीसीएल के मामले में यह 1.95 मिलियन टन है और बीसीसीएल के मामले में यह 6.5 लाख टन है।

Recommended Video

    Coal Shortage: Delhi में बिजली संकट को लेकर क्या बोले ऊर्जा मंत्री Satyendra Jain | वनइंडिया हिंदी

    कोयले की कमी पर छत्तीसगढ़ के क्‍या बोले सीएम बघेल

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि केंद्र का दावा है कि कोयले की कमी नहीं है लेकिन बिजली संयंत्र बंद हो रहे हैं। उन्‍होंने कहा झूठे दावे क्यों कर रहे हैं, कोयले का आयात भी बंद हो गया है। इससे बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी... केंद्र क्या कर रहा है? उन्‍होंने कहा जहां तक ​​छत्तीसगढ़ का सवाल है, मैंने कोयले की आपूर्ति को लेकर एसईसीएल, बिजली और रेलवे के अधिकारियों से मुलाकात की है। उन्होंने मुझे आश्वासन दिया है कि कोयले की आपूर्ति में कोई कमी नहीं होगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+