CBSE 12th Result 2020: सीबीएसई कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित, 88.78% छात्र हुए पास

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) का कक्षा 12वीं का रिजल्ट (CBSE 12th Result 2020) घोषित हो गया है। जो छात्र सीबीएसई की कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर, स्कूल सेंटर नंबर और एडमिट कार्ड आईडी की जरूरत होगी। इस खबर में नीचे रिजल्ट चेक करने के आसान चरण बताए गए हैं। छात्र उनकी सहायता भी ले सकते हैं। वहीं सीबीएसई के एक अधिकारी का कहना है कि बोर्ड इस साल मेरिट लिस्ट की घोषणा नहीं करेगा।

सीबीएसई कक्षा 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें-

सीबीएसई कक्षा 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें-

  • सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं।
  • अब यहां रिजल्ट 2020 का लिंक दिखेगा उसपर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद एक लॉगइन पेज खुलेगा, उसमें मांगी गई सारी जानकारी दर्ज करें।
  • फिर सब्मिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद कंप्यूटर स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देने लगेगा।
  • आप चाहें तो यहां से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
  • भविष्य की सुविधा के लिए रिजल्ट का प्रिंट लेने की सलाह दी जाती है।
कितने फीसदी छात्र पास हुए?

कितने फीसदी छात्र पास हुए?

इस बार कुल पास प्रतिशत 88.78 फीसदी है। सीबीएसई की इस साल की 12वीं की परीक्षा में 92.15 फीसदी छात्राएं और 86.19 फीसदी छात्र पास हुए हैं। इस साल 16043 विदेशी छात्रों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से 15122 छात्र पास हुए हैं। रिजल्ट देखने में छात्रों को थोड़ी दिक्कत आ रही है, क्योंकि वेबसाइट पर अधिक लोड पड़ने के कारण वह खुल नहीं रही है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वह थोड़ी-थोड़ी देर में वेबसाइट को खोलकर देखते रहें।

मूल्यांकन कैसे हुआ?

मूल्यांकन कैसे हुआ?

सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी करने के लिए एक वैकल्पिक अंक फॉर्मूला जारी किया था। इसे लेकर कहा गया था कि अगर किसी छात्र ने 3 से अधिक परीक्षाएं दी हैं, तो उसे बेस्ट 3 के औसत पर बाकी विषयों में अंक दिए जाएंगे। जिन छात्रों ने 3 पेपर दिए हैं, इनमें से जिन दो विषयों में सबसे ज्यादा अंक होंगे, उनके आधार पर औसत अंक दिए जाएंगे। इसके अलावा अगर किसी छात्र ने एक या फिर दो ही विषय की परीक्षा दी हैं, तो ऐसे छात्रों को इन विषयों में प्रदर्शन और इंटरनल प्रैक्टिस असेसमेंट के अंकों को जोड़कर औसत अंक दिए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+