आयकर विभाग ने 21 लाख से ज्यादा करदाताओं को जारी किया 71,229 करोड़ का टैक्स रिफंड

नई दिल्ली। आयकर विभाग ने 21.24 लाख करदाताओं को 71,229 करोड़ रुपए का टैक्स रिफंड जारी किया है। केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने बयान जारी कर बताया है कि 11 जुलाई तक के लिए ये रिफंड जारी कर दिया गया है। कोरोना वायरस संकट के बीच टैक्सपेयर को राहत देने के लिए ये ऐसा किया गया है।

Central Board of Direct Taxes CBDT issued refunds worth Rs 71229 crore in more than 21.24 lakh cases by 11th July to help taxpayers

वित्त मंत्रालय ने अप्रैल में कहा था कि कोरोना संकट के चलते अर्थव्यवस्था में सुस्ती को देखते हुए सरकार इनकम टैक्‍स रिफंड को जल्द से जल्द जारी करेगी। आयकर विभाग इससे पहले 8 अप्रैल से 30 जून के बीच 20 लाख से ज्यादा करदाताओं को 62,361 करोड़ रुपए का टैक्स रिफंड जारी किया था। रिफंड सीधे करदाताओं के बैंक खातों में जमा कराया गया है।

सीबीडीटी ने करदाताओं से कहा है कि वे विभाग की ओर से भेजे गए ई-मेल का जवाब तुरंत दें जिससें उनके मामलों में कर रिफंड तेजी से जारी किया जा सके। आयकर विभाग की ओर से भेजे गए ई-मेल में करदाताओं से उनकी बकाया मांग, उनके बैंक खाते तथा रिफंड में किसी तरह के अंतर के बारे में जानकारी मांगी जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+