'द कश्मीर फाइल्स' बनाने वाले विवेक अग्निहोत्री पर हमले का खतरा, केंद्र सरकार ने दी Y श्रेणी की सुरक्षा

नई दिल्ली, मार्च 18। 'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री को केंद्र सरकार की ओर से Y श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। सूत्रों के हवाले से ऐसी जानकारी है कि उन्होंने कश्मीरी पंडितों पर जो फिल्म बनाई है, उसके विरोध को देखते हुए उन पर आतंकी हमले तक का खतरा है, इसलिए सरकार ने उन्हें पूरे देश में CRPF कवर के साथ Y श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है।

Vivek agnihotri

कश्मीरी पंडितों पर बनी है यह फिल्म

आपको बता दें कि वाई श्रेणी की सुरक्षा के तहत विवेक अग्निहोत्री को आठ अधिकारियों का सुरक्षा कवच दिया जाएगा, जिसमें 2 कमांडो और अन्य पुलिसकर्मियों के होने की संभावना है। आपको बता दें कि द कश्मीर फाइल्स फिल्म कश्मीरी पंडितों को लेकर बनी है। फिल्म में 1990 की उस घटना को दिखाया गया है, घाटी से कश्मीरी पंडितों को डरा-धमकाकर भगाया गया था और 200 से अधिक कश्मीरी पंडितों को मौत के घाट उतार दिया था। इस हत्याकांड को आतंकियों ने अंजाम दिया था। इस फिल्म में अनुपम खेर, पल्लवी जोशी, मिथुन चक्रवर्ती और दर्शन कुमार लीड रोल में हैं।

फिल्म को लेकर देश में छिड़ी है बहस

इस फिल्म को लेकर देश में जबरदस्त बहस छिड़ गई है। अभी तक कई बड़े-बड़े सेलिब्रिटी इस फिल्म का समर्थन कर चुके हैं तो वहीं कई कलाकारों और नेताओं ने इस फिल्म का विरोध किया है। पीएम मोदी समेत बीजेपी के कई बड़े नेता इस फिल्म के समर्थन में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+