सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर सतनाम खट्टर का निधन, 31 साल की उम्र में दुनिया से हुए विदा

नई दिल्ली। सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर सतनाम खट्टर (satnam khatrra death) का शनिवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि बीते कुछ समय से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। उनके निधन की खबर से फिटनेस इंडस्ट्री में गम का माहौल है। सतनाम की उम्र महज 31 साल थी। उनका जन्म 1989 में 23 फरवरी को हुआ था। वह पंजाब के काफी मशहूर बॉडी बिल्डर थे। इसके साथ ही उनकी इंस्टाग्राम पर भी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। सतनाम फिटनेस की दुनिया के जाने माने चहरे थे, जो अक्सर अपनी फिटनेस वीडियोज शेयर किया करते थे।

satnam khattra, satnam khattra news, who was satnam khattra, satnam khattra death, satnam khattra death news, satnam khattra height, satnam khattra wiki, satnam khattra death reason, satnam khattra age, punjab, celebrity fitness trainer satnam khattra, satnam khattra celebrity fitness trainer, सतनाम खट्टर, फिटनेस ट्रेनर, बॉडी बिल्डर, पंजाब, सतनाम खट्टर कौन थे, सतनाम खट्टर की मौत, सतनाम खट्टर न्यूज

जानकारी के मुताबिक सतनाम खट्टर कोरोना वायरस (कोविड-19) लॉकडाउन के चलते ऑनलाइन फिटनेस क्लास लिया करते थे। इसके साथ ही वह महामारी के खत्म होने के बाद अपना खुद का जिम खोलने की योजना बना रहे थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, जिम खोलने के साथ ही सतनाम अपने खुद के ब्रांड के फिटनेस प्रोडक्ट भी लॉन्च करने वाले थे। इसके लिए वह कोविड-19 महामारी की स्थिति में हालात सामान्य होने का इंतजार कर रहे थे। अब उनके निधन की खबर से उनके फैंस को काफी झटका लगा है। उनके निधन की खबर उनके कोच रोहीश खेरा ने शेयर की है।

सतनाम अपने सोशल मीडिया साइट्स पर काफी लोकप्रिय थे, इसके साथ ही यूट्यूब पर भी उनके बहुत से वीडियो देखने को मिल जाएंगे। उनके फैंस अब इन्हीं वीडियो को देखकर उन्हें याद कर रहे हैं। आपको बता दें सतनाम खट्टर एक पंजाबी गाने के वीडियो में भी काम कर चुके हैं और इस गाने में अपनी परफॉर्मेंस के लिए उन्हें काफी सराहा भी गया था। सतनाम के फॉलोअर्स में अधिक संख्या युवाओं की है, जो फिटनेस के चलते उनसे काफी प्रभावित हैं। इसके साथ ही पंजाब में बड़ी संख्या में उनके चाहने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+