भारत में जश्न: IAF ने देशवासियों को दी चंद्रयान-3 की बधाई, लिखा- "Gaganyaan का इंतजार"
भरता ने आज चाँद पर तिरंगा फहरा कर इतिहास रच दिया है। दुनियाभर से बधाइयों का दौर चालू हो गया है। इसी बीच भारतीय वायु सेना ने भी ट्वीट कर देशवासियों को चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर बधाई दी है।
IAF ने दी बधाई
भारतीय वायु सेना ने लिखा, "चंद्रयान की सफलता पर इंडियन एयरफोर्स टीम पूरे देश को बधाई देती है।" साथ ही उन्होंने यह भी लिखा कि अब 'गगनयान' मिशन पर उनकी नजरें रहेंगी। आपको बता दें कि चंद्रयान की सफल लैंडिंग के बाद पीएम मोदी ने अपने संबोधन में भी 'गगनयान' का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत 'गगनयान' पर बहुत तेजी से काम कर रहा है और बहुत जल्द अंतरिक्ष में 'मानवयुक्त यान' यानी 'गगनयान' भेजेगा।

'गगनयान' का इंतजार
दरअसल, गगनयान (Gaganyaan) भारतीय मानवयुक्त अंतरिक्ष यान है। यह अंतरिक्ष कैप्सूल तीन यात्रियों को ले जाने के लिए तैयार किया गया है। इसे आधुनिक क्षमता से लैस किया जा रहा है। यह 3.7 टन का कैप्सूल तीन यात्रियों के साथ सात दिनों के लिए लगभग 400 किमी की ऊंचाई पर पृथ्वी की निम्न कक्षा में परिक्रमा करेगा।
एक बार फिर इतिहास रचेगा भारत
यह भारत के स्वर्णिम इतिहास में पहली बार होगा जब भारत अपने मानवयुक्त अंतरिक्षयान को अंतरिक्ष में भेजेगा, इसी के साथ भारत दुनिया के उन चार देशों में स्थान प्राप्त कर लेगा जिन देशों ने अपने यहाँ से इंसान को अंतरिक्ष में भेजा हो।












Click it and Unblock the Notifications