VIDEO: चंद्रयान-3 के प्रोजेक्‍ट डायरेक्‍टर पी वीरमुथुवेल के घर जश्‍न, पिता का सम्‍मान करने उमड़े लोग

Chandrayaan-3 project director P Veeramuthuvel: चंद्रयान-3 के परियोजना निदेशक पी वीरमुथुवेल के पिता ने इसरो के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 के चंद्रमा की सतह पर सफल लैंडिंग पर जश्न मनाया।

Success Story of Chandrayaan 3: भारत ने 23 अगस्‍त 2023 की शाम 6.04 मिनट पर चंद्रमा के साउथ पोल पर चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग करवाकर दुनिया का पहला देश बन गया।

चंद्रयान की सफलता के बाद चांद पर पहुंचने वालों देशों की सूची में रूस, अमेरिका व चीन के बाद भारत दुनिया में चौथे स्‍थान पर आ गया है।

 Indian space scientist

चंद्रयान मिशन 2023 की सफलता के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) व वैज्ञानिकों को दुनियाभर से बधाई मिल रही है। देशभर में जश्‍न मनाया जा रहा है।

इसरो के वैज्ञानिकों के घर भी बधाई देने पहुंचने वालों का तांता लगा हुआ है। चंद्रयान-3 के परियोजना निदेशक पी वीरमुथुवेल के घर से जश्‍न की तस्‍वीरें सामने आई हैं।

लोगों ने इसरो वैज्ञानिक पी वीरमुथुवेल के पिता को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई और शॉल ओढ़ाकर उनका सम्‍मान भी किया। पी वीरमुथुवेल के घर दिवाली जैसा माहौल नजर आया। इनके पिता रेलवे के पूर्व कर्मचारी हैं।

बता दें कि पी वीरमुथुवेल ने पर्दे के पीछे रहकर चंद्रयान 3 की सफलता तय की। तमिलनाडु के विल्‍लुपुरम के रहने वाले पी वीरमुथुवेल के पास चंद्रयान 3 मिशन के प्रोजेक्‍ट डायरेक्‍टर की जिम्‍मेदारी है।

पी वीरमुथुवेल साल 2014 में बतौर वैज्ञानिक इसरो ज्‍वाइन किया था। चंद्रयान 3 मिशन में इन्‍होंने सभी सेंटरों के बीच समन्‍वय बैठाया। पूरे मिशन के प्रभारी पी वीरमुथुवेल ने 14 जुलाई 2023 को चंद्रयान की श्रीहरिकोटा से लॉन्चिंग के वक्‍त कहा था कि अब हम ISTRAC बेंगलुरु से अंतरिक्ष यान पर बारीकी से नजर रखेंगे।

इसरो के सबसे ताकतवर रॉकेट एलवीएम 3 से चंद्रयान 3 की लॉन्चिंग के बाद से लेकर धरती से चांद तक की 3 लाख 84 हजार किमी की यात्रा पर निगरानी रखने के लिए वैज्ञानिक पी वीरमुथुवेल व उनकी टीम इसरो टेलीमेट्री, ट्रेकिंग और कमांड नेटवर्क सेंटर ISTRAC बेंगलुरु पर दिन-रात काम किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+