दुनियाभर में महिला का किया पीछा, इंस्टाग्राम की तस्वीरों से खुला राज

एक फेमस ब्लॉगर इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरों की हू-ब-हू नकल देखकर चौंक गई। उनको पता चला कि कोई उनका पीछा कर रहा है।

दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया की लॉरेन बुलेन अपने ब्वॉयफ्रेंड जैक मौरिस के साथ दुनियाभर में घूमती हैं और खास एंगल से खींची गई तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर करती है।

लॉरेन का इंस्टाग्राम अकाउंट @gypsea_lust और मौरिस का अकाउंट @doyoutravel काफी पॉपुलर है। दोनों अकाउंट मिलाकर उनके 20 लाख से ज्यादा फौलोअर्स हैं।

कुछ दिन पहले लॉरेन को अचानक तब झटका लगा जब उन्होंने एक दूसरी महिला का इंस्टाग्राम अकाउंट देखा।

photo shoot copied1

लॉरेन को आखिर क्यों लगा झटका?

@diana_alexa अकाउंट से एक महिला ने लॉरेन के लोकेशन और पोज की हू-ब-हू कॉपी करके खींची गई तस्वीरें शेयर की थी। लॉरेन यह जानकर चौंक गई कि डायना चुपके से उसका पीछा कर रही थी और जहां-जहां वह जा रही थी, वहां पहुंचकर उसकी तस्वीरों की नकल पर फोटो खिंचवा रही थी।

परफेक्शन के साथ की लॉरेन की नकल

लॉरेन का कहना है कि वह तस्वीरों को देखकर काफी डिस्टर्ब हुईं। जब उन्होंने डायना से संपर्क करने की कोशिश की तो उसने अपना अकाउंट प्राइवेट मोड पर कर लिया।

लॉरेन और मौरिस की ये तस्वीरें खासकर ग्रीस, स्पेन, मोरक्को और रोम की यात्रा की हैं, जिनकी डायना ने नकल की है। तस्वीरें देखकर आप चौंक सकते हैं क्योंकि डायना ने सिर्फ लोकेशन ही नहीं, नेकलेस और कपड़ों तक की नकल की है।

कंपनी, ब्रांड्स से डील के तहत लॉरेन करती है फोटोशूट

लॉरेन का कहना है कि कंपनीज और ब्रांड्स के साथ बिजनेस डील के तहत वे ऐसी फोटोशूट करती है। उनकी कला को कोई और कॉपी कर रहा है, इससे उनको दुख हुआ है।

आप भी देखिए ये तस्वीरें, जिनमें एक तरफ लॉरेन के ऑरिजिनल पिक्स हैं और दूसरी तरफ नकल करके खिंचाई गई डायना की तस्वीरें।

photo shoot copied2
photo shoot copied3
photo shoot copied4
photo shoot copied5
photo shoot copied6
photo shoot copied7
photo shoot copied8
photo shoot copied9
photo shoot copied10
photo shoot copied11
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+