महाराष्ट्र में विपक्षी पार्टियों की मांग पर बोले सीईसी- ईवीएम से ही होगा विधानसभा चुनाव, बैलेट अब इतिहास

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) सुनील अरोड़ा ने बुधवार को मुंबई में कहा है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव ईवीएम से ही होंगे, बैलेट से चुनाव संभव नहीं हैं। एनसीपी और कई दूसरी राजनीतिक पार्टियों की ईवीएम की जगह बैलेट से चुनाव कराने की मांग पर सीईसी ने बातें कहीं। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा, चुनाव आयुक्त अशोक लवासा और सुशील चंद्र बुधवार को महाराष्ट्र दौरे पर हैं। वो यहां विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने पहुंचे हैं। चुनाव आयोग की टीम दिल्ली पहुंचने के बाद चुनाव तारीखों का ऐलान कर सकती है।

Chief Election Commissioner, Sunil Arora, Maharashtra Assembly elections 2019, Mumbai, ballot paper, evm, election, मुख्य चुनाव आयुक्त, सीईसी, सुनील अरोड़ा, चुनाव आयोग, ईवीएम, महाराष्ट्र

मुंबई में सीईसी अरोड़ा ने कहा, कई राजनीतिक दलों ने बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की है। हमने उनसे कहा है कि ये मुमकिन नहीं है, अब बैलेट इतिहास हो चुका है। उन्होंने कहा कि ईवीएम को लेकर संदेह नहीं होना चाहिए। ईवीएम में किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं की सकती, ना ही इसको टैम्पर्ड कर सकते हैं।

बता दें कि महाराष्ट्र के अलावा हरियाणा और झारखंड में भी विधानसभा चुनाव होने हैं। महाराष्ट्र में कई राजनीतिक दलों ने चुनाव आयोग से मांग की थी कि राज्य में चुनाव बैलेट से हों। राकांपा नेता नवाब मलिक ने बुधवार को आयोग के अधिकारियों से बैठक के बाद नाराजगी भी जाहिर की। राकांपा के मुख्य प्रवक्ता मलिक ने आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद कहा कि हमने ईवीएम बारे में उनसे बात की लेकिन नहीं लगता इस पर वे हमारी बात नहीं सुनेंगे। मलिक ने कहा कि उनकी पार्टी ने यह भी मांग की है कि चुनाव दिवाली से पहले कराये जाएं क्योंकि त्योहार के समय लोग अपने मूल स्थान को जाते हैं और इससे मतदान प्रतिशत प्रभावित होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+