Gujarat Election Date: मुख्य चुनाव आयुक्त ए.के.जोती ने बताया की विधानसभा चुनाव दिसंबर 2017 में आयोजित होंगे
मुख्य चुनाव आयुक्त ए.के.जोती ने राज्य विधानसभा चुनाव दिसंबर 2017 में आयोजित किए जाएंगे। इसमें कोई शक नहीं है कि चुनाव दिसंबर में होगा।
नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ए.के.जोती ने राज्य विधानसभा चुनाव दिसंबर 2017 में आयोजित किए जाएंगे। इसमें कोई शक नहीं है कि चुनाव दिसंबर में होगा। चुनाव आयोग के दौरे के बारे में मीडियाकर्मियों को ब्रीफिंग करते हुए जोती ने कहा। हालांकि, उन्होंने राज्य में होने वाले चुनावों के बारे में सटीक तारीखें नहीं बताई। जब उनसे पूछा गया कि चुनाव दो चरणों में होंगे, तो जोती ने कहा, हम अभी तक इस पर फैसला नहीं हुआ है। हम आपको बाद में सूचित करेंगे। जोती गुजरात की दो दिवसीय यात्रा पर हैं, उन्होंने राज्य में चुनाव तैयारियों की औपचारिक समीक्षा पूरी करने के बाद यह घोषणा की। जोती ने कहा कि वो गुजरात में चुनाव मशीनरी की तैयारी से संतुष्ट हैं। बता दें राज्य विधानसभा का वर्तमान कार्यकाल 22 जनवरी, 2018 को समाप्त होगा।

भाजपा ने की थी मांग
भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव आयोग को एक ज्ञापन सौंपा है, जिसमें कई मांगें आयोग से की गई हैं। इसमें सबसे अहम ये है कि गुजरात चुनाव 14 दिसंबर से 14 जनवरी के बीच कराने की मांग भाजपा ने की है क्योंकि इस दौरान हिन्दुओं में शादियां नहीं होंगी। बीजेपी का कहना है कि इस एक महीने में हिन्दुओं के यहां कोई उत्सव ना होने की वजह से ज्यादा लोग चुनाव में शामिल होंगे। ज्ञापन में ये भी सुझाव दिया गया है कि राजनीतिक पार्टियों के अस्थायी प्रचार कार्यालयों और पोलिंग स्टेशन के बीच की दूरी को घटा दिया जाए।

भाजपा के लीगल सेल ने दिय था ज्ञापन
चुनाव आयोग को ये ज्ञापन गुजरात चुनाव के लिए भाजपा के लीगल सेल के इंचार्ज परीन्दु भगत और एडमिनिस्ट्रेटिव इंचार्ज कौशिक पटेल की ओर से सोमवार को दिया गया था। ज्ञापन के मुताबिक, 14 दिसंबर से 14 जनवरी के बीच के समय को हिन्दू धर्म में शुभ नहीं मानते हैं, ऐसे में इसमें कोई उत्सव नहीं होता वहीं 10 दिसंबर से 14 दिसंबर के बीच बहुत ज्यादा शादियां होती हैं। ऐसे में 14 दिसंबर से 14 जनवरी के बीच चुनाव, ना सिर्फ आम जनता के लिए बल्कि राजनीतिक पार्टियों, चुनाव कराने वाले कर्मचारियों और उम्मीदवारो को लिए भी मुफीद रहेगा।

आखिर क्यों की गई इस अवधि में चुनाव की मांग
ज्यादा से ज्यादा चुनाव में भाग लें और इसमें उत्साह बना रहे, इस पर विचार के लिए भाजपा की ओर से चुनाव आयोग को कहा गया है कि एक सभी पार्टी नेताओं की मीटिंग बुलाई जाए और चर्चा की जाए। मान्यताओं के मुताबिक, 14 दिसंबर से 14 जनवरी तक खरमास रहेगा। इस बीच किसी भी तरह के शुभ कार्य नहीं होंगे। पूरे एक महीने तक विवाह सहित अन्य दूसरे कार्यों के लिए लोगों को मकर संक्रांति का इंतजार करना होगा। देव उठनी से विवाह के मुहूर्त 13 दिसंबर तक चलेंगे। 14 दिसंबर को सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेगा। इसके साथ ही मलमास शुरू हो जाएगा। जिसके बाद 15 जनवरी से आरंभ होने वाले विवाहों की तारीख 13 मार्च तक रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications