जम्मू के आरएस पुरा में रात भर बरसीं गोलियां
जम्मू। 23 और 24 अगस्त को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए स्तर की वार्ता से पहले पाक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाक ने एक बार फिर युद्धविराम तोड़ा है और सोमवार रात भी गोलियां बरसाई हैं। पाक रेंजर्स की ओर से जम्मू के आरएसपुरा सेक्टर में रात भर फायरिंग की है।

2 साल में 1200 बार सीजफायर वॉयलेशन
पाक की ओर से हो रही इस फायरिंग में एक शख्स के घायल होने की खबरें हैं। बीएसफ की ओर से पाक की इस फायरिंग की कड़ा जवाब दिया जा रहा है। पाक ने लगातार 11वें दिन सीजफायर वॉयलेशन किया है।
पाक की ओर से गोलीबारी की घटनाओं में तेजी आ आई है। जुलाई में पाक ने 19 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया। इसमें तीन जवानों सहित चार लोगों की मौत हो गयी और 14 अन्य घायल हो गये थे।
26 जुलाई तक जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाक ने 192 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान पिछले 2 साल में अब तक करीब 1200 बार सीजफायर तोड़ चुका है।
पाक ने भारत पर मढ़ा आरोप
पिछले दिनों पाक की ओर से लगातार जारी फायरिंग में छह नागरिकों की मौत हो गई थी। भारत के विदेश मंत्रालय ने जब इस पर पाक उच्चायुक्त अब्दुल बासित को तलब किया तो बासित ने भारत पर ही आरोप मढ़ दिया। बासित की मानें तो उनकी सरकार भी इस फायरिंग को लेकर चिंतित है लेकिन भारत की ओर से उसे उकसाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications