पाक ने सीमा की 17 चौकियों पर की फायरिंग, 8 लोग घायल

एकबाऱ फिर से जम्मू और सांबा जिलों में अंतरराष्ट्रीय सीमा के करीब 17 सीमा चौकियों और गांवों पर देर रात पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी की। पाक सेना की ओर से की गई इस फायरिंग में 8 नागरिक घायल गंभीर रुप से घायल हो गए। आबादी वाले इलाके में पाकिस्तान की ओर से की गई इस फायरिंग के बाद भारतीय सेना ने भी जवाबी फायरिंग की। दोनों ओर से सीमा पर गोलीबारी तड़के सुबह तक चलती रही।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तानी सेना की ओर से की गई गोलीबारी में कुल 8 नागरिक घायल हो गए। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और सिंचाई मंत्री श्याम लाल शर्मा ने घायलों से मिलने आज स्थानीय अस्पताल में पहुंचे। उन्होंने वहां घायलों का हाल जाना और सभी संभव इलाज का भरोसा दिलाया है। वहीं पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग पर बीएसएफ अधिकारियों ने कहा कि पाक सेना ने भारत की 17 सीमा चौकियों और जम्मू जिले और सांबा के अखनूर सब सेक्टर तथा रामगढ, अर्निया, आर एस पुरा में कल रात से मोर्टार बम, रॉकेट दागे गए और स्वचालित हथियारों से गोलीबारी की गयी।
गौरतलब है कि भारत के गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने सीमा का जायजा देने के बाद जम्मू सीमा पर जवानों की तैनाती बढ़ाने का आदेश दे दिया था। उनके आदेश के साथ ही सीमा पर फोर्स की तादात बढ़ा दी गई है। जिसके बाद पाकिस्तान की ओर से यहां फायरिंग की गई है।