कोरोना महामारी के बीच CDS जनरल बिपिन रावत ने कहा- देशों को बॉयोलॉजिकल वॉर के लिए तैयार रहना चाहिए
नई दिल्ली। कोरोना महामारी के बीच मंगलवार को सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने कहा कि सभी देशों को जैविक युद्ध से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा। बहु-राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अभ्यास के शुरू होने से पहले एक कार्यक्रम में संबोधन करते हुए जनरल बिपिन रावत ने कहा कि जैविक युद्ध की किसी तरह शुरुआत हो रही है तो हमें एक साथ काम करने की जरूरत है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ हमें मजबूत होने की जरूरत है और हमें सुनिश्चित करने की जरूरत हैं इस कि इस तरह के वायरस और बीमारियों से प्रभावित ना हों।

बता दें कि PANEX-21 का आयोजन पुणे में 21-22 दिसंबर के बीच होने वाला है। इस कार्यक्रम में भारत के अलावा बांग्लादेश, म्यांमार, श्रीलंका, थाईलैंड, नेपाल और भूटान हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम के दौरान सीडीएस रावत ने कहा कि कोरोना वायरस का ओमीक्रॉन वैरिएंट अब सामने आ चुका है और अगर यह म्यूटेट होकर दूसरे स्वरूप में बनता है तो हमें इसके लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है कि हम एकजुट रहें और एक-दूसरे की मदद करें।
Recommended Video
जनरल बिपिन रावत ने कहा कि दुनिया भर के सशस्त्र बलों को कोविड 19 जैसी महामारियों से लड़ने के लिए खास तरह की तैयारियां करनी होगी। उन्होंने कहा कि यह देखा जा सकता है कि हर देश में सुरक्षाबलों ने महामारी के दौरान किस तरह आम लोगों की मदद की है। इस कार्यक्रम में रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, सेना प्रमुख जनरल एमएन नरावने भी मौजूद थे। अजय भट्ट ने भी BIMSTEC (बंगाल की खाड़ी बहुक्षेत्रीय तकनीकी एवं आर्थिक सहयोग पहल) देशों से प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं में एक साथ काम करने की अपील की।
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications