आंखों में आसूं...कांप रहे थे हाथ-पैर..., बेटियों ने ऐसे दी पिता बिपिन रावत और मां को आखिरी विदाई

आंखों में आसूं...कांप रहे थे हाथ-पैर..., बेटियों ने ऐसे दी पिता बिपिन रावत और मां को आखिरी विदाई

नई दिल्ली, 10 दिसंबर: तमिलनाडु में भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर दुर्घटना में अध्यक्ष ( सीडीएस) जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य की मौत हो गई थी। बुधवार को हुई इस दुर्घटना के बाद शुक्रवार को सीडीएस बिपिन रावत समेत हेलिकॉप्टर क्रैश में जान गंवाने वाले सभी 13 लोगों को आखिरी विदाई दी जा रही है। जनरल बिपिन रावत का पार्थिव शरीर आज ही बेस हॉस्पिटल से उनके आवास लाया गया है। सीडीएस जनरल बिपिन रावत और मधुलिका रावत की बेटियों कीर्तिका और तारिणी ने आखिरी बार अपने माता-पिता के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि दी है। इस दौरान बेटियों की आंखों के आंसू नहीं रूक रहे थे। हर किसी की कीर्तिका और तारिणी की हालत देख आंखें नम हो गईं।

'मैं अपने पाप की अच्छी यादों के साथ रहूंगी'

'मैं अपने पाप की अच्छी यादों के साथ रहूंगी'

तमिलनाडु हेलिकॉप्टर क्रैश में जान गंवाने वाले सभी 13 लोगों में ब्रिगेडियर एल. एस. लिड्डर भी शामिल थे। उनकी बेटी आशना लिड्डर की भी हालत देख सब सिहर उठे। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए ब्रिगेडियर एल. एस. लिड्डर की बेटी आशना लिड्डर ने कहा, ''मैं 17 साल की होने वाली हूं। मेरे पापा मेरे साथ 17 साल तक रहे, हम उनकी अच्छी यादें अपने साथ लेकर चलेंगे। ये एक राष्ट्रीय क्षति है। मेरे पापा मेरे बेस्ट फ्रेंड थे और मेरे हीरो थे। वो बहुत खुश मिजाज इंसान और मेरे सबसे बड़े प्रेरक थे।''

'अब अगर भगवान को ही मंजूर है तो...'

'अब अगर भगवान को ही मंजूर है तो...'

ब्रिगेडियर एल.एस.लिड्डर की पत्नी गीतिका लिड्डर भी शुक्रवार (10 दिसंबर) को अपने पति को श्रद्धांजलि देने आई थीं। गीतिका लिड्डर ने कहा,''हमें उन्हें हंसते हुए एक अच्छी विदाई देनी चाहिए। ज़िंदगी बहुत लंबी है, अब अगर भगवान को ये ही मंजूर है तो हम इसके साथ ही जिएंगे। वो एक बहुत अच्छे पिता थे, बेटी उन्हें बहुत याद करेगी। ये एक बहुत बड़ा नुकसान है।''

अमित शाह से राजनाथ सिंह तक देने पहुंचे अंतिम विदाई

अमित शाह से राजनाथ सिंह तक देने पहुंचे अंतिम विदाई

सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे, नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी.आर. चौधरी ने बरार स्क्वायर श्मशान घाट में ब्रिगेडियर एल.एस. लिड्डर को श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ब्रिगेडियर एल.एस. लिड्डर को बरार स्क्वायर में श्रद्धांजलि दी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत को भी आखिरी श्रद्धांजलि दी।

गृह मंत्री अमित शाह ने जनरल बिपिन रावत को उनके आवास पर श्रद्धांजलि दी है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद , कांग्रेस नेता हरिश रावत , केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, रामदास आठवले, दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, विदेश मंत्री डॉ.एस.जयशंकर समेत कई नेताओं ने जनरल बिपिन रावत को उनके आवास पर श्रद्धांजलि दी है।

बिपिन रावत के घर के बाहर लगे 'उत्तराखंड का हीरा अमर रहे' के नारे

बिपिन रावत के घर के बाहर लगे 'उत्तराखंड का हीरा अमर रहे' के नारे

जनरल बिपिन रावत के आवास के बाहर लोगों ने 'भारत माता की जय', 'जनरल रावत अमर रहे' और 'उत्तराखंड का हीरा अमर रहे' के नारे लगाए। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी जनरल रावत और उनकी पत्नी को अंतिम श्रद्धांजलि दी।

पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी, डीएमके नेता कनिमोझी, हरियाणा के मुख्यमंत्री एमएल खट्टर, भाजपा नेता बैजयंत जय पांडा, राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने भी रावत और उसकी पत्नी को श्रद्धांजलि दी। एंटनी ने कहा, "यह एक महत्वपूर्ण समय में देश के लिए एक भयानक और अपूरणीय क्षति है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+