सीडीएस बिपिन रावत ने की पीएम मोदी से मुलाकात, कोरोना को लेकर सशस्त्र बलों की तैयारी पर हुई चर्चा

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाप जनरल बिपिन रावत ने आज पीएम मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सशस्त्र बलों द्वारा कोरोना वायरस से निपटने के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की।

नई दिल्ली, 26 अप्रैल। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाप जनरल बिपिन रावत ने आज पीएम मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सशस्त्र बलों द्वारा कोरोना वायरस से निपटने के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। मुलाकात के दौरान जनरल बिपिन रावत ने पीएम मोदी को बताया कि सशस्त्र बलों से दो साल पहले रिटायर हो चुके या समय से पूर्व रिटायरमेंट लेने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को उनके घर के पास स्थित कोविड सेंटरों में काम करने के लिये वापस बुलाया जा रहा है। इसके अलावा डॉक्टरों की मदद के लिए अस्पतालों में बड़ी संख्या में नर्सिंग स्टाफ को तैनात किया जा रहा है।

Recommended Video

    PM Modi जनरल Bipin Rawat से मिले, Corona से जंग में उतरेंगे सेना के रिटायर्ड डॉक्टर | वनइंडिया हिंदी
    PM Modi

    इसके अलावा सीडीएस बिपिन रावत ने पीएम मोदी को बताया कि कमांड मुख्यालय, कोर मुख्यालय, डिवीजन मुख्यालय और नौसेना और वायु सेना के समान मुख्यालय में कर्मचारियों की नियुक्तियों पर सभी चिकित्सा अधिकारियों को अस्पतालों में नियुक्त किया जाएगा। इस दौरान पीएम ने भारतीय वायुसेना द्वारा भारत सहित विदेशों में ऑक्सीन और अन्य आवश्यक वस्तुओं के परिवहन के लिए किए जा रहे अभियानों की भी समीक्षा की।

    यह भी पढ़ें: राकेश टिकैत बोले-कोरोना महामारी के बीच जारी रहेगा हमारा आंदोलन

    जनरल रावत ने पीएम को बताया कि सशस्त्र बलों द्वारा बड़ी संख्या में मेडिकल प्रतिष्ठान तैयार किए जा रहे हैं। जहां भी जरूरत होगी, सेना की मेडिकल सुविधाएं आम नागरिकों को उपलब्ध कराई जाएंगी। गौरतलब है कि भारत में पिछले कुछ दिनों से लगभग 3 लाख कोरोना केस सामने आ रहे हैं। सोमवार को भारत में कोरोना के 3.52 लाख केस सामने आए, जबकि इस दौरान 2,800 लोगों की मौत हो गई।

    तीव्र गति के कोरोना के बढ़ते केसों के कारण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था लगभग चरमरा गई है। दिल्ली, महाराष्ट्र समित कई राज्यों में दवाओं, वैक्सीन, बेडों और ऑक्सीजन की भारी कमी बताई जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+