राकेश टिकैत बोले-कोरोना महामारी के बीच जारी रहेगा हमारा आंदोलन

नई दिल्ली, अप्रैल 26: देश में कोरोना वायरस ने हाहाकार मचा रखा है। हर दिन तीन से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। कोरोना महामारी का असर दिल्ली के अलग-अलग बॉर्डर पर पिछले कई महीने से कृषि कानूनों के खिलाफ धरने दे रहे किसानों पर भी पड़ा है। इसी बीच किसान नेता राकेश टिकैत की ओर से अब आंदोलन को लेकर एक अहम बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि, वे महामारी के बीच अपना आंदोलन जारी रखेंगे।

Rakesh Tikait says farmers protest will continue amid Corona epidemic

किसान नेता राकेश टिकैत ने दावा किया है कि "उनके आंदोलन और कोविड-19 के बीच कोई संबंध नहीं है क्योंकि विरोध प्रदर्शन में भाग लेने की तुलना में, पीएम नरेंद्र मोदी की रैली में ज्यादा लोग शामिल हो रहे थे। आगे भी हमारा आंदोलन जारी रहेगा। जब तक भारत सरकार हमारे मुद्दों पर बातचीत नहीं करेगी तब तक आंदोलन खत्म नहीं होगा, किसान यहां से वापस नहीं जाएगा। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए किसान नेता राकेश टिकैत ने ऑक्सीजन और दवाओं की कमी के लिए केंद्र को दोषी ठहराया।

इससे पहले राकेश टिकैत ने कहा था कि, वह कोरोना के डर से यहां से नहीं उठने वाले और वह अपनी मांगें मनवाकर ही घर जाएंगे। टिकैत ने यह भी कहा था कि दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों का घर वहीं है, वे वहां से नहीं जाएंगे। किसान अपने घरों में ही हैं। हम उन्हें अब और कहां जाने की बात कर रहे हैं? क्या कोरोना यहां से फैल रहा है? हम यहां पिछले 5 महीनों से रह रहे हैं। अब यही हमारा घर है।

उन्होंने कहा कि, बहुत से किसानों ने वैक्सीन ले लिया है लेकिन वैक्सीन के दूसरे डोज के लिए उन्हें संघर्ष करना पड़ रहा है। हमने अधिकारियों से कहा है कि वे यहां कैंप लगाएं। हम सब कोरोना का टीका लगवाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+