गुरदासपुर पुलिस स्टेशन पर हमला करने वाले आतंकियों का CCTV फुटेज आया सामने
नई दिल्ली। पंजाब के गुरदासपुर पुलिस स्टेशन पर हमला करने वाले आतंकियों का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस फुटेज में तीनों ही आतंकी सेना की वर्दी में सड़क पर पैदल चलते हुए देखे जा सकते हैं।
यह फुटेज 27 जुलाई सुबह 4 बजकर 55 मिनट का है। हालांकि यह फुटेज इन आतंकियों को पीछे से दिखाता है। लेकिन जिस तरह से से यह आतंकी बेखौफ सड़क पर हाथ में भारी मात्रा में हथियार लेकर घूम रहे हैं वह यहां की सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल उठाते हैं।
गौरतलब है कि 27 जुलाई को सुबह तकरीबन 5 बजकर 30 मिनट पर गुरदासपुर पुलिस स्टेशन पर हमला बोला था जहां उन्होंने कई पुलिसकर्मियों को मौत के घाट उतार दिया था।
लेकिन जिस तरह से ये आतंकी बेखौफ सेना की वर्दी में घूमते हुए देखे जा रहे हैं वह यहां की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हैं। साथ ही जिस तरह से पंजाब में बड़ी आसानी से सेना की वर्दी मिल जाती है वह भी बड़ी चिंता का विषय है।
वहीं सूत्रों का कहना है कि मुमकिन है कि ये आतंकी वो आतंकी ना हो जिन्होंने गुरदासपुर पुलिस स्टेशन पर हमला किया हो। यह भी संभव है कि ये तीन और आतंकी हैं जो कि पंजाब में मौजूद हों।













Click it and Unblock the Notifications