कोलकाता में निर्माणाधीन पुल गिरने का भयावह CCTV फुटेज
कोलकाता। कोलकाता में निर्माणाधीन पुल के गिरने दर्जनों लोगों की मौत हो गयी और कई लोग अभी भी घायल हैं। हादसे के चश्मदीदों की मानें तो ब्रिज गिरने की आवाज किसी बड़े धमाके की तरह थी। कोलकाता फ्लाईओवर हादसा: कंस्ट्रक्शन कंपनी ने कहा हादसा भगवान की मर्जी
ब्रिज गिरने का जो सीसीटीवी फुटेज सामेन आया है उसमें यातायात बहुत ही साधारण तरीके से चल रहा था और लोग पुल के नीचे से आ-जा रहे थे, तभी अचानक से पुल भरभरा कर गिर गया।
कोलकाता के काफी भीड़भाड़ वाले इलाके गमेश टाकीज के पास फ्लाइओवर का यह हादसा हुआ है। अभी तक खबर के अनुसार अभी तक 25 लोगों की इस हादसे में मौत हो गयी है जबकि 80 से अधिक लोग घायल हैं।
वहीं इस हादसे के बारे में पुल निर्माण करने वाली कंपनी आईवीआरसीएल के मुखिया का कहना है कि पांडु रंग राव ने कहा कि यह हादसा भगवान की मर्जी है।













Click it and Unblock the Notifications