Rameshwaram Cafe Blast: बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में ब्लास्ट कैसे हुआ? CCTV फुटेज आया सामने

बेंगलुरु के रामेश्‍वरम कैफे में शुक्रवार दोपहर विस्‍फोट हो गया, जिसमें 9 लोग घायल हो गए। अब इस घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी वीडियो आया है जिसमें विस्फोट होते हुए दिखाई दिया है।

वीडियो में दिखाया गया है कि जैसे ही बम फटा, स्क्रीन हिल गई और उसके बाद कैफे के अंदर काला धुआं दिखाई दे रहा है। विस्फोट के बाद घटनास्थल पर धुएं का गुबार नजर आता है। घबराए हुए ग्राहक और स्टाफ सदस्य बाहर भागते दिखाई देते हैं।

CCTV footage of blast in Rameshwaram Cafe

जब विस्फोट हुआ तो ग्राहकों को कैफे में खाना खाते या अपने ऑर्डर का इंतजार करते देखा गया। वीडियो में कैफे स्टाफ के साथ-साथ ग्राहक भी अपनी जान बचाने के लिए भागते नजर आ रहे हैं।

इस बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कैफे में हुए धमाके को एक बम विस्फोट करार दिया है और कम से कम नौ लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। पुलिस ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को अपनी ब्रीफिंग में बताया कि कैफे के अंदर एक बैग में विस्फोटक रखा गया था।

Recommended Video

    Rameshwaram Cafe Blast: बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में ब्लास्ट कैसे हुआ? CCTV फुटेज आया सामने

    सीएम सिद्धारमैया ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति कैफे के अंदर बैग रखते हुए दिख रहा है। उन्होंने कहा कि यह एक लो इंटेंसिटी का IED ब्लास्ट था। एक शख्स कैफे में बैग छोड़कर गया, जिसके बाद विस्फोट हुआ। पुलिस के मुताबिक कैफे में कोई और विस्फोटक नहीं मिला है।

    कैफे में धमाके वाली जगह से बैटरी, जला हुआ बैग और कुछ आईडी कार्ड मिले हैं। धमाका एक सिटिंग एरिया में हुआ, हालांकि वहां कोई सिलेंडर नहीं था। DGP ने कहा कि हमें फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है।

    भाजपा नेता तेजस्वी सूर्या ने कहा कि उनकी बात रामेश्वरम कैफे के फाउंडर नागराज से हुई। उन्होंने भी ये ही कहा है कि विस्फोट एक ग्राहक द्वारा छोड़े गए बैग के कारण हुआ है। सूर्या ने कहा कि यह स्पष्ट रूप से बम विस्फोट का मामला दिख रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया मामले में जवाब दें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+