बोर्ड की कॉपियां गलत जांचने पर सीबीएसई ने छह शिक्षकों को किया निलंबित

दसवीं और बाहरवीं बोर्ड की कॉपी जांचने में गंभीर गलतियां करने पर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने छह शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं। सीबीएसई ने शिक्षकों के खिलाफ ये कड़ा कदम तब उठाया है जब कॉपी की दोबारा जांच में 55 अंकों की गड़बड़ी देखी गई।

नई दिल्ली। दसवीं और बाहरवीं बोर्ड की कॉपी जांचने में गंभीर गलतियां करने पर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने छह शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं। सीबीएसई ने शिक्षकों के खिलाफ ये कड़ा कदम तब उठाया है जब कॉपी की दोबारा जांच में 55 अंकों की गड़बड़ी देखी गई। छात्रों ने जब अपनी कॉपी दोबारा जांच के लिए भेजी तो उन्हें 55 अंकों तक कम मार्क्स मिले हुए थे। सीबीएसई ने स्कूलों को इन शिक्षकों के निलंबन के आदेश दे दिए हैं।

CBSE

सीबीएसई ने कॉपी को गलत जांचने के लिए छह शिक्षकों के निलंबन के आदेश दिए हैं। सीबीएसई ने ये आदेश 10वीं और 12वीं बोर्ड की कॉपियों को जांचने में हुई गंभीर गलती के बाद उठाया है। शिक्षकों ने बोर्ड की कॉपी जांचने में गंभीर गलतियां की थी। छात्रों को 50-55 अंकों तक कम मार्क्स दिए गए थे। दोबारा जांच में ये गलती पकड़े जाने पर सीबीएसई ने इसके लिए जिम्मेदार शिक्षकों को निलंबित करने का फैसला लिया है। इस संबंध में सीबीएसई ने संबंधित स्कूलों को आदेश भी दे दिया है।

बुधवार को सीबीएसई के एक अधिकारी ने कहा, 'बोर्ड ने इस संबंध में दिल्ली सरकार को खत लिखा है और सरकारी स्कूल के 3 जिम्मेदार शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा है। 3 शिक्षक प्राइवेट स्कूलों के थे, जिनके निलंबन के लिए आदेश दिए गए हैं।' इसके साथ ही सीबीएसई इलाहाबाद और देहरादून में भी इस तरह के मामले में लिप्त 15 शिक्षकों को निलंबित करने के बारे में सोच रहा है।

इन शिक्षकों ने 10वीं और 12वीं की कॉपयों में काफी गंभीर गलतियां की थी। इन शिक्षकों ने छात्रों के नंबर में 50-55 अंकों तक की गड़बड़ी की थी। एनबीटी के अनुसार दिल्ली की एक छात्रा को अंग्रेजी में 16 नंबर दिए गए थे, लेकिन कॉपी की दोबारा जांच में उसके नंबर 80 हो गए। इस तरह एक अन्य छात्र को एक विषय में 44 अंक मिले थे, लेकिन दोबारा जांच में उसे 95 अंक दिए गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+