सीबीएसई ने 5 जुलाई को होने वाली CTET परीक्षा की स्‍थगित

सीबीएसई ने 5 जुलाई को होने वाली CTET परीक्षा की स्‍थगित

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के बीच सीबीएसई द्वारा 5 जुलाई को आयोजित की जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी कि Central Teacher Eligibility Test (CTET) परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। ये जानकारी केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने दी। उन्‍होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए फिलहाल ये परीक्षा स्‍थगित कर दी गई हैं। स्थिति सामान्‍य होने पर इस परीक्षा की नई तारीख की घोषणा की जाएगी।

Recommended Video

    CBSE Board की बची हुई परीक्षा निरस्त, पिछले 3 Exam के आधार पर आएगा रिजल्ट | वनइंडिया हिंदी
    exam

    बता दें सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)की 10वीं और 12वीं की 1 से 15 जुलाई तक होने वाली परीक्षाएं रद्द कर दिया हैं। देश के कई राज्यों में कोरोना के बढ़ते हुए मामलों की वजह से कोर्ट ने यह फैसला सुनाया हैं। मालूम हो कि 10वी एवं 12वीं के 29 सब्जेक्ट्स के पेपर 1 से 15 जुलाई के बीच होना निर्धारित किया गया था क्योंकि CBSE ने 18 मार्च को 12वीं की एग्जाम कोरोना के कारण टाल दिया था। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 10वीं के भी 6 पेपर नहीं हो पाए थे। वहीं बोर्ड ने बताया कि 12वीं के स्टूडेंट्स का असेसमेंट पिछले तीन परीक्षा के आधार पर होगा और छात्र अपने नंबर में सुधार करने के लिए हालात सुधरने पर इंप्रूवमेंट परीक्षा भी दे सकेंगे।

    ये परीक्षाएं भी हो सकती हैं स्‍थगित

    मालूम हो कि जेईई मेंस (JEE 2020) और नीट परीक्षा (NEET 2020) भी स्थगित हो सकती हैं। दरअसल इन सभी परीक्षाओं का आयोजन भी जुलाई में ही होगा।अब जबकि सीबीएसई की परीक्षाएं रद्द की गई है तो इन परीक्षाओं की तारीख टलना भी तय है। ऐसा इसिलए क्योंकि देशभर में लाखों की संख्या में छात्र सीटीईटी, जेईई मेंस और नीट जैसी प्रवेश परीक्षाओं में बैठते हैं। इनका आयोजन देश के अलग-अलग हिस्सों में परीक्षा केंद्रों में होता है। ऐसे में विभिन्न इलाकों से आने वाले छात्रों को वायरस की चपेट में आने से रोकना किसी चुनौती से कम नहीं होगा। इसके साथ ही 23 अगस्त को प्रस्तावित जेईई एडवांस परीक्षा को लेकर भी कुछ बदलाव हो सकता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+