CBSE Paper Leak: नाराज छात्रों का CBSE मुख्यालय के सामने दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी
Recommended Video

नई दिल्ली। सीबीएसई पेपर लीक से नाराज छात्रों ने शनिवार को दूसरे दिन भी प्रीत विहार स्थित सीबीएसई मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और मुख्य सड़क को जाम कर दिया। छात्र और उनके अभिभावक सड़क के बीचों-बीच बैठ गए और सरकार और सीबीएसई के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। विरोध प्रदर्शन के चलते रोड पर सुबह-सुबह ही भारी जाम लग गया। आपको बता दें कि शुक्रवार को सीबीएसई ने 12वीं के एकाउंट्स के पेपर की परीक्षा करवाने की तारीख की घोषणा कर दी है। यह पेपर 25 अप्रैल को करवाया जाएगा।

आपको बता दें कि सीबीएसई पेपर लीक से नाराज छात्रों ने शुक्रवार (30 मार्च) को भी प्रीत विहार स्थित सीबीएसई मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया था और मुख्य सड़क को जाम कर दिया था। नाराज छात्र की मांग कर रहे थे कि सभी विषयों की परीक्षा फिर से ली जाए, न कि सिर्फ उन विषयों के जिनके पर्चे लीक हुए थे। छात्रों ने बताया कि वह मानसिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं।
सीबीएसई के प्रश्न-पत्रों के लीक होने के बाद अब देशभर में 12वीं के इकोनॉमिक्स की दोबारा परीक्षा 25 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। जबकि 10वीं के गणित की दोबारा परीक्षा मात्र दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और हरियाणा में जुलाई के महीने में कराई जाएगी। पुलिस ने सीबीएसई पर्चा लीक मामले में 60 लोग से पूछताछ की है। इनमें10 व्हाट्सएप ग्रुपों के एडमिन भी शामिल हैं। इन पर लीक हुआ प्रश्नपत्र साझा किया गया था। जांचकर्ता यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि लीक कहां से हुआ।
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पेपर्स की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी के लिए सीबीएसई के एग्जाम कंट्रोलर से पूछताछ की। इसके अलावा पुलिस ने यह पता लगाने का भी प्रयास किया कि आखिर कहां पेपर प्रिंट हुए थे और कैसे उन्हें सेंटर्स तक पहुंचाया गया। वहीं सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के कुछ और पेपर लीक होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि वह उन अफवाहों की जांच कर रही है, जिनमें कहा जा रहा है कि 12वीं का गणित का पेपर भी परीक्षा से एक दिन पहले लीक हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications