CBSE पेपर लीक: 25 अप्रैल को होगी 12वीं की इकोनॉमिक्स की परीक्षा, 10वीं की फिलहाल नहीं
Recommended Video

नई दिल्ली। सीबीएसई पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्रालय ने आज 12वीं की इकोनॉमिक्स की परीक्षा को 25 अप्रैल को दोबारा कराए जाने का ऐलान किया है। वहीं 10वीं के गणित विषय का पेपर कब होगा इसको लेकर शिक्षा मंत्रालय ने अभी तक कोई घोषणा नहीं की। हालांकि शिक्षा मंत्रालय ने ये जरूर बताया कि अभी तक के जांच के मुताबिक 10वीं के गणित का पेपर सिर्फ दिल्ली और हरियाणा में ही लीक हुआ है। ऐसे में इस बात की संभावना है कि इस पेपर को सिर्फ इन्हीं दो राज्यों में कराया जाए। हालांकि अभी इस पेपर को कराने को लेकर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

जुलाई में हो सकती है 10वीं की परीक्षा
मानव संसधान विकास मंत्रालय की तरफ से प्रेस कांफ्रेस करने वाले सचिव, अनिल स्वरुप ने कहा, '12वीं के इकोनॉमिक्स के पेपर दोबारा 25 अप्रैल को होंगे। वहीं 10वीं के गणित के पेपर सिर्फ दिल्ली और हरियाणा में ही लीक हुए हैं ऐसे में इन दो राज्यों में ही दोबारा 10वीं के का एग्जाम होगा। हालांकि अभी इस पर अंतिम फैसला आना बाकी है। अगर दोबारा 10वीं की परीक्षा दोबारा कराने की जरूरत समझी गई तो इसे जुलाई तक कराया जाएगा।'

अगले 15 दिन में होगा ऐलान
अनिल स्वरूप ने आगे कहा कि दरअसल अभी 10वीं की गणित के पेपर लीक होने की जांच चल रही है जो कि पूरी नहीं हुई है। ऐसे में इस परीक्षा को लेकर कोई ऐलान अगले 15 दिन में किया जाएगा।

सोशल मीडिया पर पेपर हुए थे लीक
बता दें कि सीबीएसई दसवीं व बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं पांच मार्च से शुरू हुईं थीं। 12वीं के विद्यार्थियों ने 26 मार्च को अर्थशास्त्र की परीक्षा दी थी, जबकि 28 मार्च को 10वीं के विद्यार्थियों ने गणित की परीक्षा दी थी, लेकिन दोनों विषयों के प्रश्नपत्र परीक्षा शुरू होने से पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे। इस पेपर लीक की खबर मिलते छात्रों ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया जिसके बाद सरकार ने इन्हें परीक्षाओं को रद्द कर दोबारा कराए जाने का ऐलान किया था।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications