CBSE 12 Board Exam 2021: सीबीएसई 12वीं की परीक्षा पर फैसला आज, शिक्षा मंत्री कर सकते हैं बड़ा ऐलान
CBSE 12 Board Exam 2021: सीबीएसई 12वीं की परीक्षा पर फैसला आज, शिक्षा मंत्री कर सकते हैं बड़ा ऐलान, यहां पढ़ें हर अपडेट
नई दिल्ली, मई 31। CBSE Class 12 Exam Date, कोरोना की दूसरी लहर ने न केवल लाखों जिंदगियां छीन ली, बल्कि लाखों विद्यार्थियों की भविष्य भी अधर में लटका दिया। जहां सीबीएसई 10वीं की बोर्ड परिक्षाएं रद्द कर दी गई तो वहीं 12वीं के परिक्षार्थियां की परीक्षा ली जाए या नहीं इसका फैसला अब तक नहीं हो सका, लेकिन आज इस सस्पेंस से पर्दा हट जाएगा। 1 जून को शिक्षा मंत्री सीबीएसई की 12वीं बोर्ड की परीक्षा को लेकर अहम घोषणा कर सकते हैं।

CBSE 12वीं बोर्ड को लेकर अहम घोषणा
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच लगातार यह मांग उठ रही थी कि सीबीएसई की 12वीं बोर्ड की परीक्षा को भी रद्द कर दिया जाए। फिजिकल तौर पर परीक्षा लेने के बजाए कोई वैकल्पक व्यवस्था की जाए। इस मुद्दे पर आज शिक्षा मंत्री अहम फैसले लेंगे। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं की परिक्षा को रद्ज करने या करवाने पर आज अहम फैसल लेंगे। सीबीएसई बोर्ड के साथ-साथ काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन की 12वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर अहम फैसला आज दिया जागा। 12वीं के विद्यार्थियों के भविष्य पर से आज शिक्षा मंत्री और सीबीएसई बोर्ड पर्दा उठाएंगा और ये तय करेगा कि बोर्ड के एग्जाम होंगे या नहीं।
राज्यों और शिक्षा बोर्ड से मिले सुझावों पर लिया जाएगा फैसला
आपको बता दें कि शिक्षाी मंत्रालय की ओर से सभी राज्यों और शिक्षा बोर्ड्स से 12वीं की परीक्षा को लेकर सुझाव मांगे गए थे। इन सुझाव के आधार पर तैयार की गई रिपोर्ट को शिक्षा मंत्री प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सौंप सकते हैं और इसी आधार पर परीक्षा को लेकर फैसला ले सकते हैं। ऐसे में सबकी निगाहें आज के फैसले पर टिकी है।












Click it and Unblock the Notifications