CBSE Board Exams: कोरोना के चलते 10वीं की परीक्षा रद्द, 12वीं के लिए बाद में जारी होगा शेड्यूल
नई दिल्ली, 14 अप्रैल: कोरोना महामारी पूरे देश में फिर से फैल गई है, जिसको देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को शिक्षा मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में अधिकारियों ने पीएम के साथ कई विकल्पों पर चर्चा की। इसके कुछ देर बाद सीबीएसई ने पूरी स्थित साफ कर दी। जिसके तहत 10वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी गई है, जबकि 12वीं की परीक्षा स्थगित की गई है, जो हालात सही होने पर करवाई जाएगी।
Recommended Video

वहीं शिक्षा मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी गई है। इसके नतीजे बोर्ड द्वारा तैयार किए गए मापदंडों के आधार पर तैयार किए जाएंगे। वहीं 12वीं के छात्रों को ग्रेजुएशन के लिए इंजीनियरिंग, मेडिकल और कॉमर्स स्ट्रीम से जुड़े एंट्रेंस एग्जाम देने होते हैं, जिस वजह से उनकी परीक्षाएं करवानी जरूरी है। ऐसे में अभी तो मंत्रालय ने उसे टाल दिया है, लेकिन जब हालात सामान्य होंगे तो वो परीक्षाएं फिर से करवाई जाएंगी। इसके लिए 1 जून को समीक्षा बैठक भी होगी।
शिक्षा मंत्री ने बताए नियम
केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने 10वीं छात्रों के पदोन्नत के नियम बता दिए हैं। उनके मुताबिक छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर अगले क्लास में पदोन्नत किया जाना है। अगर कोई छात्र मूल्यांकन से संतुष्ट नहीं है, तो वो अपनी आपत्ति बोर्ड के पास दर्ज करवा सकता है। जब हालात सामान्य होंगे तो उनकी परीक्षा करवा ली जाएगी।
अभिभावकों ने ली राहत की सांस
देश में अब रोजाना 1.80 लाख से ज्यादा मरीज सामने आ रहे हैं। महाराष्ट्र, दिल्ली जैसे राज्यों में हालात इतने ज्यादा बेकाबू हो गए हैं कि सभी शिक्षण संस्थानों को कई दिनों पहले ही बंद कर दिया गया। इसके बाद से अभिभावक और विपक्षी दल सरकार से परीक्षाएं टालने या रद्द करने की मांग कर रहे थे। कई बड़ी हस्तियों ने भी इस मुद्दे को उठाया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने ये कदम उठाया है। पिछले साल भी कुछ विषयों की परीक्षाएं नहीं हो पाई थीं, तो भी इसी आधार पर नंबर दिए गए थे।
देशभर में 30 लाख छात्र
एक रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में 30 लाख छात्रों को सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा देनी थी। जिसमें 4 मई से 14 जून तक 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं शेड्यूल की गई थीं। मंत्रालय ने साफ किया है कि अगर 12वीं की परीक्षाएं करवाई जाएंगी तो कम से कम 15 दिन पहले बोर्ड छात्रों को सूचित करेगा।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications