CBSE Board Exams: जनवरी में जारी होंगी 10वीं-12वीं की डेट शीट
यूपी बोर्ड के बोर्ड परीक्षाओं के टाइम टेबल जारी किए जाने के बाद से सीबीएसई के बच्चे भी डेट शीट का इंतजार कर रहे हैं। परीक्षा में केवल 3 महीने का समय बचा है, ऐसे में अभ्यर्थियों की बेसब्री बढ़ती ही जा रही है। सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक ने कहा है कि सीबीएसई की अगले साल जारी की जाएगी।
नई दिल्ली। यूपी बोर्ड के बोर्ड परीक्षाओं के टाइम टेबल जारी किए जाने के बाद से सीबीएसई के बच्चे भी डेट शीट का इंतजार कर रहे हैं। परीक्षा में केवल 3 महीने का समय बचा है, ऐसे में अभ्यर्थियों की बेसब्री बढ़ती ही जा रही है। सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक ने कहा है कि सीबीएसई की अगले साल जारी की जाएगी।

टाइम्स ऑफ इंडिया से बोलते हुए परीक्षा नियंत्रक केके चौधरी ने बताया की डेट शीट जनवरी के पहले हफ्ते में जारी की जाएगी। डेट शीट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर जारी होगी। इस बार परीक्षा में तकरीबन 24 लाख विद्यार्थी बैठ रहे हैं। लगभग 10 लाख बच्चों ने 12वीं और 12 लाख ने 10वीं के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है।
जहां यूपी बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी से शुरू हो रही हैं, वहीं सीबीएसई की मार्च से शुरू होंगी। सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं हर साल मार्च में ही शुरू होती हैं और खबर है कि इस बार भी परीक्षा 1 मार्च से शुरू होगी।
ये भी पढ़ें: UP Board ने जारी की 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम की डेट शीट, एक महीने चलेंगी परीक्षाएं












Click it and Unblock the Notifications