UP Board ने जारी की 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम की डेट शीट, बैठेंगे 67 लाख बच्चे
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UP Board) ने साल 2018 के लिए 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 6 फरवरी से शुरू हो जाएंगी और एक महीने तक चलेंगीं।
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UP Board) ने साल 2018 के लिए 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 6 फरवरी से शुरू हो जाएंगी और एक महीने तक चलेंगीं। जहां 10वीं की परीक्षाएं 22 फरवरी को खत्म होंगी, वहीं 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 10 मार्च को खत्म होंगी।

परीक्षाओं के बीच होली का त्योहार पड़ने के कारण 1 से 4 मार्च तक कोई परीक्षा नहीं रखी गई है। बोर्ड की सचिव नीना श्रीवास्तव ने परीक्षाओं की जानकारी दी है। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 7:30 से 10:45 के बीच होगी। वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शुरू होकर 5:15 तक चलेगी।
देखें डेटशीट-
यूपी बोर्ड परीक्षा के इस सत्र के लिए 67,02,483 बच्चों ने रजिस्ट्रेशन कराया है जोकि साल 2017 के मुकाबले काफी ज्यादा है। इसमें 10वीं के लिए 37,12,508 बच्चों ने और 12वीं के लिए 29,89,975 बच्चों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है।
ये भी पढ़ें: मुंबई रेलवे में इंजीनियर के पदों पर भर्तियां, लाखों में है सैलरी
Download











Click it and Unblock the Notifications