CBSE 12th Results 2018: दोपहर में जारी होंगे 12वीं के नतीजे, इन-इन तरीकों से देखें
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट आज घोषित होगा। मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सेक्रेटरी अनिल स्वरूप ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी थी। आज दोपहर 12:30 बजे सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है।
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट आज घोषित होगा। मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सेक्रेटरी अनिल स्वरूप ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी थी। आज दोपहर 12:30 बजे सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र/छात्राएं इसकी आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in या cbseresults.nic.in पर जाकर अपने परिणाम देख सकते हैं।

सीबीएसई की 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में बैठे छात्रों का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। आज बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम घोषित किया जाएगा। रिजल्ट किस वक्त जारी होगा, इसकी कोई पुख्ता जानकारी तो नहीं है लेकिन खबरों की मानें तो दोपहर 12:30 बजे इसे जारी किया जा सकता है।
सीबीएसई ने 12वीं की परीक्षा मार्च और अप्रैल के महीने में आयोजित कराई गई थीं। रिजल्ट जारी होने से पहले छात्र अपना एडमिट कार्ड अपने पास रख लें। अगर रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट खुलने में देरी हो रही है, तो परेशान न हों और सब्र बनाए रखें। वेबसाइट पर ट्रैफिक ज्यादा होने के कारण ऐसा हो सकता है।
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र/छात्राएं इस तरह से अपना रिजल्ट देख सकते हैं-
* सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in या cbseresults.nic.in पर जाएं।
* 12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
* रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर डालकर लॉग-इन करें।
* रिजल्ट देखने के बाद उसे डाउनलोड कर लें।
इसके अलावा छात्र/छात्राएं और भी कई तरीकों से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस बार छात्र/छात्राएं सीधे गूगल के जरिये भी रिजल्ट देख सकते हैं। सीबीएसई ने पहली बार रिजल्ट के लिए गूगल से पार्टनरशिप की है। इसके लिए छात्रों को गूगल पर जाकर सीबीएसई रिजल्ट टाइप करना होगा और फिर रिजल्ट पेज पर अपनी जानकारी डालकर सबमिट करनी होगी। रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई दे देगा।
IVR: IVR पर कॉल करके भी रिजल्ट का पता किया जा सकता है। इसके लिए 30 पैसे प्रति मिनट का चार्ज देय होगा।
SMS: सभी स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट 50 पैसे प्रति एसएमएस के चार्ज पर प्राप्त कर सकते हैं।
डिजी लॉकर: अकाउंट डिटेल छात्रों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिए भेजे जाते हैं। यहां से पूरी मार्कशीट लॉकर में मिल सकती है।












Click it and Unblock the Notifications