आज नहीं कल आयेगा CBSE 10वीं का परिणाम, जानिए कैसे देखें रिजल्ट
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) की दसवीं की परीक्षा के परिणाम एक बार फिर आगे बढ़ गये। अब परिणाम 27 मई को नहीं बल्कि 28 मई को घोषित किये जायेंगे। इस साल 13 लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा दी है। खैर हम आपको यहां बताने जा रहे हैं कि cbseresults.nic.in पर कैसे आप आप अपने परिणाम देख सकते हैं।
सीबीएसई 10वीं परीक्षा 2015 से जुड़ी खास बातें
- 10वीं के परिणाम 28 मई को घोषित किये जायेंगे।
- चेन्नई रीजन के परिणाम सबसे पहले आयेंगे।
- 10वीं में इस साल 13,73,853 परीक्षार्थी बैठे थे।
- हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
कैसे देखें रिजल्ट

आप http://cbseresults.nic.in/ पर क्लिक करेंगे तो आपको एक बॉक्स दिखेगा। बॉक्स में आपको अपना रोल नंबर यानी अनुक्रमांक एवं जन्म तिथि टाइप करना होगा। सबमिट करते ही परिणाम स्क्रीन पर आ जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications