डेटा लीक: CBI ने फेसबुक और कैम्ब्रिज एनालिटिका को लिखा पत्र

नई दिल्ली। सीबीआई ने सोमवार को व्यक्तिगत डेटा चोरी मामले में सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक, कैम्ब्रिज एनालिटिका और ग्लोबल साइंस रिसर्च को पत्र लिखा है। कंपनियों को भेजे गए पत्रों में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने उनके द्वारा एकत्र किए गए डाटा की जानकारी मांगी गई है। सीबीआई ने केंद्र सरकार के निर्देशों के बाद कैम्ब्रिज एनालिटिका और ग्लोबल साइंस रिसर्च के खिलाफ पिछले महीने डेटा चोरी मामले में जांच शुरू कर दी है। सीबीआई ने दो महीने पहले प्रारंभिक जांच शुरू की थी और अब यह खत उसके जांच की आगे की कड़ी है।

CBI Writes To Facebook, Cambridge Analytica In Data Theft Probe

आपको बता दें कि केंद्रीय एजेंसी फेसबुक से गैरकानूनी तरीके से भारतीयों के निजी डेटा हासिल करने के मामले की जांच कर रही है। आरोप लगाए गए हैं कि कैंम्ब्रिज एनालिटिका (CA) ने ग्लोबल साइंस रिसर्च से डेटा हासिल किए थे। सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि, इस मामले की प्रारंभिक जांच में पहला कदम यह तय करना होगा कि, एफआईआर के माध्यम से लगाए गए सारे आरोपों की जांच की जा रहा है या नहीं।

मार्च 2018 में भारत में फेसबुक के 25 करोड़ से ज्यादा ऐक्टिव यूजर्स थे। डेटा माइनिंग और विश्लेषण करने वाली कंपनी CA पर आरोप लगाए गए हैं कि 2016 के अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में उसने करोड़ों फेसबुक यूजर्स की निजी सूचना जुटाकर डॉनल्ड ट्रंप को जीतने में मदद की थी। फेसबुक डेटा लीक का मामला सबसे पहले मार्च 2017 में न्यूयॉर्क टाइम्स और लंदन के समाचार पत्र द ऑब्जर्वर ने छापा था।

इस मामले में केंद्रीय कानून और आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने जुलाई में राज्यसभा को बताया था कि जांच सीबीआई को सौंप दी गई है। रविशंकर प्रसाद ने राज्यसभा में कहा था कि सीबीआई इसकी भी जांच करेगी कि कैम्ब्रिज एनालिटिका ने भारत के किन कानूनों का उल्लंघन किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि कंपनी ने अब तक भारतीयों का डेटा चुराने की बात नकारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+