आध्यात्मिक गुरु जोशी से भी CBI करेगी पूछताछ, सुशांत की मानसिक हालत को लेकर इन्होंने किया था ये दावा
आध्यात्मिक गुरु मोहन जोशी से भी CBI करेगी पूछताछ, सुशांत की मानसिक हालत को लेकर किया था इन्होंने ये दावा
मुबंई। सुशांत सिंह राजपूत की रहस्यमयी मौत की सच्चाई पता लगाने में सीबीआई की टीम जुटी हुई है। सीबीआई ने गुनहगारों का चेहरा बेनकाब करने के लिए केस के हर पहलू को खंगाल रही है। दिवंगत एक्टर सुशांत के फ्लैट पर कथित सुसाइड सीन रिक्रिएट करके जांच करने के अलावा सीबीआई दिवंगत एक्टर के मानसिक हालत और डिप्रेशन एंगल को लेकर भी पड़ताल कर रही है ताकि ये पता लगाया जा सके कि उसमें कितनी सच्चाई है।

रिया चक्रवर्ती ने स्पिरिचुअल हीलर मोहन जोशी को रिसॉर्ट में बुलाया था
बता दें इसी सिलसिले में सोमवार को सीबीआई टीम मुंबई के वॉटरस्टोन रिसॉर्ट पर भी गई जहां सुशांत रिया के कहने पर लंबे समय तक रहे थे। ये वह जगह है जहां रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह दो महीने रुके थे। वॉटरस्टोन रिसॉर्ट में स्पिरिचुअल हीलर मोहन जोशी को बुलाया गया था रिसोर्ट में 21-23 नवंबर के बीच सुशांत और 'हीलर' के बीच एक बैठक हुई। सुशांत के बैंक स्टेटमेंट में भी रिसॉर्ट को भुगतान का ब्योरा भी है। सीबीआई स्पिरिचुअल हीलर मोहन जोशी से भी पूछताछ करेगी।मालूम हो कि स्पिरिचुअल हीलर मोहन जोशी ने सुशांत सिंह राजपूत की मानसिक हालत के बारे में कुछ दिनों पहले बड़ा बयान दिया था।
Recommended Video

स्पिरिचुअल हीलर सुशांत सिंह राजपूत का इलाज भी किया था
बता दें स्पिरिचुअल हीलर मोहन जोशी का पूरा नाम गुरु मोहन सदाशिव जोशी है ये मुंबई के ठाणे में रहते हैं और बैंक से रिटायर हो चुके हैं। ये लोगों को केवल स्पर्श उपचार से ठीक करने का दावा करते हैं। स्पिरिचुअल हीलर मोहन जोशी ये दावा करते हैं कि वो अपने हाथ से मरीज को स्पर्श करते हैं और उससे जो ऊर्जा निकलती है, वह मरीज को ठीक करती है। मोहन जोशी ने बताया कि उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत का इलाज भी किया था।

रिया चक्रवर्ती ने उन्हें फोन करके सुशांत के इलाज के लिए बुलाया था
स्वयं को नास्तिक बताने वाले मोहन जोशी ने कहा कि वो इलाज की फीस नहीं लेते वो अपना किसी तरह का प्रचार नहीं करते हैं डिप्रेशन के शिकार लोग उन्हें गूगल पर सर्च करते हैं और फिर उनसे संपर्क करते हैं। 2019 में रिया चक्रवर्ती ने इसी तरह सर्च करके उनसे संपर्क साधा और उन्हें बताया था कि सुशांत डिप्रेशन में है।

मोहन जोशी ने सुशांत की मानसिक हालत के बारे में किया ये दावा
जोशी ने बताया कि इसके बाद उनकी दो दिन तक लगातार अभिनेता सुशांत से मुलाकात हुई, उन्होंने उन्हें डिप्रेशन में पाया था। इस मुलाकात के दौरान सुशांत ने उनसे ज्यादा बातचीत नहीं की। मोहन जोशी ने बताया कि उन्होंने सुशांत का हीलिंग के द्वारा इलाज किया और अगले दिन उन्हें बताया गया कि वे 90 फीसदी ठीक हो गए हैं। मोहन जोशी ने दावा किया है कि उन्होंने सुशांत का अवसाद ठीक किया था।

रिया ने फोन करके मोहन जोशी को बताया था कि सुशांत अब बहुत ठीक हैं
टाइम्स नाउ से बातचीत में मोहन सदाशिव जोशी ने बताया कि वे सुशांत से दो बार मिले थे। जोशी ने बताया कि वो "22 और 23 नवंबर को मैं उनसे मिला था। 22 नवंबर को मैंने उन्हें आर्शीवाद भी दिया था। फिर 23 नवंबर को मुझे रिया का फोन आया और बोली कि सुशांत अब बहुत अच्छे हैं। उसी रोज मैं उनसे दोबारा मिला। हम तीनों (सुशांत, रिया और जोशी) ने साथ में लंच भी किया था।"उन्होंने बताया कि वो अपने हाथ के जरिए पीड़ित इंसान के अंदर एनर्जी भेजते हैं। उन्होंने बताया, "मेरे हाथ गरम रहते हैं। यह ऊर्जा इंसान के शरीर के अंदर जाती है। यही एनर्जी उन्हें ठीक करती है। मैं नहीं करता हूं।" मोहन जोशी का दावा है कि उनके इलाज से सुशांत 90 फीसदी ठीक हो गए थे।

सुशांत के आईपीएस जीजा ने मुंबई पुलिस को की थी ये शिकायत
बता दें सुशांत के बहनोई, जो एक आईपीएस अधिकारी हैं, ने बांद्रा डीसीपी को अनौपचारिक शिकायत में सुशांत के जीवन के लिए खतरा होने की बात कही थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि रिया चक्रवर्ती और उसका परिवार "अवसाद के इलाज के बहाने सुशांत को हवाई अड्डे के पास एक रिसॉर्ट में ले गए और महीनों तक उसे वहाँ रखा। तभी से रिया सुशांत के सभी फाइंनेन्सियल मामलों का प्रबंधन कर रहे हैं। वहीं कुछ दिनों पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सुशांत की पूर्व बिजनेस मैनेजर श्रुति मोदी और मैनेजर अखिलेश से पूछताछ की थी। दोनों ने यह दावा किया था कि अभिनेता के सभी तरह के फाइनेंशियल डिसीजन रिया चक्रवर्ती लेती थीं।

सिद्धार्थ पिठानी और कुक नीरज सिंह के बयानों में नहीं है समानता
गुरुवार को मुंबई पहुंचने के तुरंत बाद, सीबीआई की टीम ने अपने कुछ लोगों को फोरेंसिक की जांच करने और अन्य को सबूत के लिए मुंबई पुलिस के साथ समन्वय करने के लिए विभाजित किया। गौरतलब है कि सीबीआई ने रविवार को सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी, कुक नीरज सिंह से पूछताछ की जो घटना वाले दिन सुशांत के घर में मौजूद थे इनके दिए हुए बयान आपस मेल नहीं खाते थे दोनों के बयान में विरोधाभाष था इसलिए उन्हें फिर से बुलाया जाएगा।

सुशांत को बेहोशी की हालत में किसी और ने फंदे पर लटकाया हो
वहीं सीबीआई अधिकारियों की टीम सुशांत के मित्र सैमुअल मिरांडा के साथ बांद्रा स्थित अभिनेता के निवास पर गई और घटना की सीन रिक्रेएट करके भी देखा। सीबीआई की टीम डुप्लेक्स फ्लैट के मालिक संजय लालवानी से पूछताछ कर रही है। कल सीबीआई की टीम ने अभिनेता के घर पर साढ़े पांच घंटे तक जांच की थी।जांच में नया एंगल सामने आ रहा है कि इस बात की पूरी संभावना है कि किसी ने मौत के बाद या बेहोशी की हालत में सुशांत को फंदे पर लटकाया हो। सुशांत के बेडरूम में घटना को री-क्रिएट करने के बाद सीबीआई को लगा है कि सुशांत मौत के बाद या बेहोशी की हालत में किसी और ने फंदे पर लटकाया हो। हालांकि इस संबंध में सीबीआई की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।

सीबीआई मनोचिकित्सक से भी करेगी पूछताछ
सीबीआई अधिकारियों ने कूपर अस्पताल जहां सुशांत का पोस्टमार्टम किया गया और शव परीक्षण करने वाले डॉक्टरों के बयान दर्ज किए गए। सीबीआई की टीम डाक्टर से पूछताछ करने हिन्दुजा अस्पताल पहुंची। हिन्दुजा अस्पताल के डॉक्टर पर सुशांत के परिवार ने आरोप लगाए थे। एफआईआर में हिन्दुजा अस्पताल के डॉक्टर केसरी चड्ढा का नाम शामिल है। सुशांत के परिवार ने डॉक्टर पर साजिश के आरोप लगाए हैं। सीबीआई मनोचिकित्सक डॉ केसरी चावड़ा से पूछताछ करेगी।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications