Arvind Kejriwal: सीबीआई के सामने आज पेश होंगे अरविंद केजरीवाल, आप करेगी प्रदर्शन
Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज सीबीआई के सामने पेश होंगे। सीबीआई ने केजरीवाल को शराब नीति घोटाले में पूछताछ के लिए बुलाया है।

Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज कथित दिल्ली की शराब नीति को लेकर सीबीआई के सामने पेश होंगे। सीबीआईआज अरविंद केजरीवाल से शराब नीति को लागू करने को लेकर सवाल कर सकती है। अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी सीबीआई कार्यालय तक उनके साथ जाएंगे।
सीबीआई कार्यालय पूछताछ के लिए जाते समय अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं सभी सवालों के जवाब दूंगा। क्या सीबीआई गिरफ्तार कर सकती है, इसपर केजरीवाल ने कहा कि भाजपा वाले तो कह रहे हैं, उन्हें ज्यादा पता है। वहीं सीबीआई को कंट्रोल करते हैं।
अरविंद केजरीवाल के साथ दिल्ली कैबिनेट के उनके सभी साथी, आप के सभी सांसद भी सीबीआई कार्यालय जाएंगे। बता दें कि सीबीआई ने अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब नीति घोटाले को लेकर समन भेजा था। उन्हें आज पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
सूत्रों की मानें तो आज जब एक तरफ सीबीआई अरविंद केजरीवाल से पूछताछ कर रही होगी तो दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी दिल्ली में सीबीआई कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करेगी। शनिवार को सीएम केजरीवाल ने कहा कि अगर अरविंद केजरीवाल भ्रष्ट हैं तो फिर इस दुनिया में कोई ईमानदार नहीं है।
केजरीवाल ने कहा मैं सीबीआई के पास जाउंगा। अगर अरविंद केजरीवाल भ्रष्ट है तो इस दुनिया में कोई भी ईमानदार नहीं है। अगर भाजपा ने सीबीआई को निर्देश दिया है कि मुझे गिरफ्तार करे, तो सीबीआई बिल्कुल उनके निर्देश का पालन करेगी।
आप के प्रदर्शन को देखते हुए सीबीआई दफ्तर के बाहर सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। यहां तकरीबन एक हजार सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। वहीं इस मामले में भाजपा आज राजघाट पर केजरीवाल के खिलाफ धरना देगी। पार्टी के नेता वीरेंद्र सचदेवा, रामवीर सिंह बिधूड़ी व कई वरिष्ठ नेता धरने पर बैठेंगे।
दिल्ली शराब घोटाले की बात करें तो 17 नवंबर 2021 में नई शराब नीति को दिल्ली में लागू किया गया था। इस नीति के लागू होने के बाद दिल्ली सरकार को राजस्व का काफी घाटा हुआ था। जिसके बाद तत्कालीन मुख्य सचिव ने एलजी को रिपोर्ट सौंपी थी। इसमे आरोप लगाया गया था कि मनीष सिसोदिया ने शराब कारोबारियों को गलत तरह से लाभ पहुंचाया है।












Click it and Unblock the Notifications