कैसे हुआ Balasore train accident? सबूत जुटाने मौके पर पहुंची सीबीआई की टीम

Balasore train accident: सीबीआई की दस सदस्यीय टीम ने ओडिशा के बालासोर में ट्रेन दुर्घटना स्थल का दौरा किया।

CBI Balasore Site

Odisha train accident: ओडिशा के बालासोर में हुई ट्रेन दुर्घटना की जांच अब सीबीआई ने अपने हाथ में ले ली है। मंगलवार को सीबीआई के 10 लोगों की टीम बालासोर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। इससे पहले सोमवार को भी सीबीआई की एक टीम ने बालासोर में घटनास्थल पहुंचकर साक्ष्य जुटाए थे।

जानकारी के मुताबिक ट्रेन दुर्घटना के संबंध में बालासोर जीआरपीएस, जिला कटक (ओडिशा) में जीआरपीएस केस संख्या 64 दिनांक 03.06.2023 के तहत दर्ज मामले की जांच की कमान संभाल ली।

गौरतलब है कि 2 जून को हुए इस हादसे में 275 लोगों की जान जा चुकी है। मामले में ओडिशा पुलिस ने आईपीसी और रेलवे एक्ट के तहत लापरवाही बरतने का मुकदमा दर्ज किया था, लेकिन रविवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ऐलान किया कि इस घटना की सीबीआई जांच कराई जाएगी। अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इस दुर्घटना के असली कारणों और दोषी लोगों की पहचान की जाएगी।

वहीं, रेलवे अधिकारियों ने इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम के साथ छेड़छाड़ और तोड़फोड़ की भी आशंका जताई है, जिसकी वजह से ये हादसा हुआ। मामले में विपक्ष भी लगातार केंद्र सरकार और रेल मंत्री के ऊपर हमलावर है और उनसे इस्तीफे की मांग की है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पत्र लिखकर मांग उठाई कि इस मामले में ऊपर से लेकर नीचे तक जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय होनी चाहिए।

वहीं भाजपा ने विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस को इतने संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति नहीं करनी चाहिए और सवाल उठाने से पहले वो अपने रेल मंत्रियों का ट्रैक रिकॉर्ड देखे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+