पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ती को CBI ने भेजा नोटिस, 21 जुलाई को पेश होने का फरमान
कार्ती ने इससे पहले सीबीआई से कुछ और समय देने की मांग की थी जिसे सीबीआई ने खारिज कर दिया और 21 जुलाई को पेश होने को कहा है।
नई दिल्ली। पूर्व वित्त मंत्री पी चिबंबरम के बेचे कार्ती चिदंबरम को सीबीआई ने नोटिस भेजा है और 21 जुलाई को सीबीआई मुख्यालय में पेश होने को कहा है। इससे पहले सीबीआई ने इंद्राणी मुखर्जी और पीटर मुखर्जी द्वारा संचालित आईएनएक्स मीडिया को विदेशी निवेश की मंजूरी दिलाने में कथित तौर पर अनियमितताओं के संबंध में कार्ती और मुखर्जी के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

कार्ती ने सीबीआई से पेश होने के लिए कुछ और समय देने की मांग की थी जिसे सीबीआई ने खारिज कर दिया और 21 जुलाई को पेश होने को कहा है। 16 मई को सीबीआई ने चार शहरों में कार्ती के घरों और दफ्तरों पर छापेमारी की थी। यह मामला आईएनएक्स मीडिया से जुड़ा है। आईएनएक्स मीडिया के फंड को एफआईपीबी के जरिये मंजूरी दी गयी थी, उस दौरान पी चिदंबरम वित्त मंत्री थे। सीबीआई ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की थी, जिसमें इंद्राणी मुखर्जी, पीटर मुखर्जी और कार्ति चिदंबरम का भी नाम शामिल था। यूपीए सरकार के दौरान इस मामले की जांच रुक गयी थी, जिसे अब दोबारा शुरू किया गया है।
आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब चिदंबरम के बेटे कार्ती पर कार्रवाई हुई है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कार्ति को 45 करोड़ रुपये के FEMA उल्लंघन मामले में नोटिस पहले भी जारी किया था। आरोप था कि वह वासन हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी से कथित तौर पर जुड़े हुए हैं. इस कंपनी से जुड़े कई विदेशी निवेशकों से करीब 2100 करोड़ रुपये लिए गए। वहीं, 162 करोड़ रुपये अलग से भी लिए गए।आरोप है कि लेन देन में कार्ती चिदंबरम की कंपनी मैसर्स एडवांटेज स्ट्रेटजिक कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड सीधे तौर पर शामिल थी।इस कंपनी को इसमें करीब 45 करोड़ रुपए मिले थे।












Click it and Unblock the Notifications