चीनी नागरिकों को वीजा दिलवाने के आरोप में कीर्ति चिदंबरम पर मामला दर्ज, 11 ठिकानों पर CBI ने की छापेमारी
नई दिल्ली, 17 मई। पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बेटे और कांग्रेस नेता व लोकसभा सांसद कार्ति चिदंबरम की मुश्किलें बढ़ गई हैं। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने कार्ति चिदंबरम के खिलाफ चीन के 250 नागरिकों को वीजा दिलवाने के लिए 50 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में एक मामला दर्ज किया है। इस मामले में कुल 5 लोगों के नाम शामिल हैं।

Recommended Video
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने चिदंबरम के दिल्ली, चेन्नई के अलावा अन्य शहरों में मौजूद करीब 11 ठिकानों पर छापामारी की कार्रवाई की गई है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने चीनी नागरिकों को वीजा जारी कराने के लिए रिश्वतखोरी के आरोप में 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इन सभी पर चीन की एक कंपनी को अवधि से अधिक समय के लिए वीजा दिलाने समेत अन्य कई आरोप लगे हैं। मामले में सीबीआई ने सभी 5 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
सीबीआई ने मामले में लोकसभा सांसद कार्ति चिदंबरम के खिलाफ चीन के 250 नागरिकों को वीजा दिलवाने के लिए 50 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप तय होने के बाद मामला दर्ज किया है। सीबीआई अधिकारियों ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी है।
दरअसल, कार्ति चिदंबरम एयरसेल-मैक्सिस सौदे से संबंधित आपराधिक मामलों में वित्तीय एजेंसी की जांच का सामना कर रहे हैं। इसके साथ ही INX मीडिया को 305 करोड़ रुपए के विदेशी धन प्राप्त करने के लिए विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड की मंजूरी को लेकर भी जांच की जा रही है। जांच एजेंसियों के मुताबिक यह विदेशी फंड कार्ति चिदंबरम के पिता पी.चिदंबरम को तब मिला था जब वह मनमोहन सिंह की सरकार में केंद्रीय वित्त मंत्री थे।












Click it and Unblock the Notifications