सीबीआई अधिकारियों को पॉजीटिविटी और तालमेल से काम करना सिखाएंगे श्रीश्री रविशंकर

सीबीआई अधिकारियों को पॉजीटिविटी और तालमेल से काम करना सिखाएंगे श्रीश्री रविशंकर

नई दिल्ली। सीबीआई के अधिकारी श्रीश्री रविशंकर की संस्था आर्ट ऑफ लिविंग की तीन दिन की एक वर्कशॉप में शामिल होंगे। ये वर्कशॉप शनिवार से शुरू हो रही है। तीन दिवसीय वर्कशॉप में सीबीआई के 150 से ज्यादा अधिकारी हिस्सा लेंगे। सीबीआई की ओर से कहा गया है कि काम में तामलमेल, सकारात्मकता, उत्साहवर्धन और और मोटिवेशन के लिए इस वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है।

CBI officials attend Sri Sri Ravi Shankar Art of Living workshop for enhancing positivity

विशेष वर्कशॉप का मकसद अधिकारियों में पॉजिटिव एनर्जी का संचार करना है। वर्कशॉप में सीबीआई के इंस्पेक्टर से लेकर इंचार्ज डायरेक्टर तक शामिल हो रहे हैं। वर्कशॉप का आयोजन दिल्ली स्थित सीबीआई हेड क्वार्टर में किया जा रहा है।

पॉजीटिविटी और तालमेल के लिए तीन दिन तक श्रीश्री रविशंकर की शरण में सीबीआई

बता दें हाल ही में सीबीआई में डायरेक्टर आलोक वर्मा और स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना ने एक-दूसरे पर रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके बाद जांच संस्था दो गुटों में बंटी नजर आ रही है। आरोपों के बाद दोनों अधिकारियों को छुट्टी पर भेजा गया है। मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में भी तल रही है। मामले में सीवीसी जांच कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+