CBI Manish Sisodia की गिरफ्त में क्यों? खुद जांच एजेंसी ने बताया कारण, AAP करेगी देशव्यापी प्रदर्शन
डिप्टी CM मनीष सिसोदिया को अरेस्ट करने के बाद CBI ने सिसोदिया पर सवालों के ठीक तरीके से जवाब न देने के आरोप लगाए। दिल्ली पुलिस ने 30 से अधिक AAP नेताओं को हिरासत में लिया। AAP देशव्यापी प्रदर्शन करेगी। जानिए अपडेट

CBI Manish Sisodia को अरेस्ट कर चुकी है। 8 घंटे से अधिक समय की इनक्वायरी के बाद हुई गिरफ्तारी से AAP आक्रोशित है। इसी बीच आम आदमी पार्टी 27 फरवरी 2023 को दोपहर 12 बजे के करीब भाजपा मुख्यालय पर धरना देने का ऐलान कर चुकी है। AAP का विरोध शराब नीति मामले में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ होगा।
आम आदमी पार्टी ने सीबीआई की कार्रवाई को अन्याय करार दिया है। पार्टी ने कहा है कि बदले की गंदी राजनीति हो रही है। AAP ने शराब नीति मामले में दिल्ली के डिप्टी सीएम और आप नेता मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ हल्ला बोलने का फैसला लिया है। AAP ने कहा है कि देशभर में आम आदमी पार्टी 27 फरवरी, सोमवार को अखिल भारतीय विरोध प्रदर्शन करेगी।

इससे पहले रविवार रात आप सांसद संजय सिंह ने ट्वीट किया कि दिल्ली पुलिस ने मुझे, मंत्री गोपाल राय जी, विधायक ऋतुराज झा, दिनेश मोहनिया, रोहित महरौलिया, आदिल खान समेत कई पार्षदों और कार्यकर्ताओं को फतेहपुर बेरी थाने से गिरफ्तार किया है।

सीबीआई की कार्रवाई के बीच AAP और भाजपा की जुबानी जंग और बयानों के बीच राजनीतिक तपिश झेल रही दिल्ली की पुलिस ने AAP सांसदों-विधायकों की गिरफ्तारी का खंडन किया है। दिल्ली पुलिस ने कहा, आप विधायक संजय सिंह और पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं को फतेहपुर बेरी थाने में एहतियातन हिरासत में लिया गया है पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार नहीं किया है।
डीसीपी दक्षिण चंदन चौधरी ने बताया कि संजय सिंह (सांसद राज्यसभा), गोपाल राय (विधायक और मंत्री) रोहित कुमार महरौलिया (विधायक, त्रिलोकपुरी) और दिनेश मोहनिया (विधायक संगम विहार) सहित कुल 36 लोगों को दक्षिण जिले में धारा 144 सीआरपीसी के प्रावधानों का उल्लंघन करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। बता दें कि दंड प्रक्रिया संहिता (Cr.PC) के इस कानूनी प्रावधान या निषेधाज्ञा से लोगों की सभाओं और रैलियों पर रोक लगाई जाती है।

दिल्ली पुलिस अधिकारी चंदन चौधरी के अनुसार AAP नेताओं को 26 फरवरी को दोपहर करीब 12:40 बजे सीजीओ पॉकेट के पास लोधी रोड से हिरासत में लिया गया।
Recommended Video
सिसोदिया की गिरफ्तारी पर CBI का जवाब
सीबीआई ने सिसोदिया को अरेस्ट करने के कारणों पर कहा, गोलमोल जवाब देने के बाद मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया। सीबीआई का आरोप है कि सिसोदिया जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं के आरोपों की जांच कर रही सीबीआई ने सिसोदिया से रविवार को करीब 8 घंटे तक पूछताछ की। सीबीआई का आरोप है कि उन्होंने टालमटोल भरे जवाब दिए। सबूत पेश किए जाने के बावजूद जांच में सहयोग नहीं किया।
सिसोदिया समेत 14 लोगों पर मामला
बता दें कि वर्ष 2021-22 की आबकारी नीति बनाने एवं लागू करने तथा निजी व्यक्तियों को निविदा उपरांत लाभ देने में कथित अनियमितताओं के मामले की जांच के लिए उपमुख्यमंत्री एवं प्रभारी आबकारी मंत्री एवं 14 अन्य के खिलाफ तत्काल मामला दर्ज किया गया था। इसी केस में सिसोदिया फिलहाल सीबीआई के शिकंजे में हैं।
पहली तारीख पर नहीं पेश हुए सिसोदिया
सीबीआई ने कहा, डिप्टी सीएम सिसोदिया को 19 फरवरी, 2023 को जांच में भाग लेने के लिए दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 41ए के तहत नोटिस जारी किया गया था। "हालांकि, उन्होंने अपनी व्यस्तता का हवाला देते हुए एक सप्ताह का समय मांगा। इसके बाद 26 फरवरी, 2023 को पूछताछ की गई। बाद में उन्हें अरेस्ट किया गया।
कोर्ट में पेश किए जाएंगे सबूत
सीबीआई ने एक बयान में कहा, 17 अक्टूबर, 2022 को सबूत जमा किए गए। इनके आधार पर उनकी आपत्तिजनक भूमिका से संबंधित सवाल पूछे गए, लेकिन उन्होंने टालमटोल भरे जवाब दिए। इसके विपरीत सबूतों का सामना करने के बावजूद जांच में सहयोग नहीं किया। इसलिए, सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी को दिल्ली में नामित अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।"












Click it and Unblock the Notifications