CBI ने लालू यादव से की पूछताछ, मेडिकल प्रोटोकॉल का पालन करने को कहा, संक्रमण-एलर्जी का है खतरा
पूछताछ के दौरान उनसे मेडिकल प्रोटोकॉल का पालन करने को कहा गया। पर्याप्त दूरी और मास्क पहनने को कहा गया।

CBI Lalu Yadav land for JOB: हाल ही में किडनी ट्रांसप्लांट कराकर लौटे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से सीबीआई ने मंगलवार को पूछताछ की। सीबीआई उनकी बेटी मीसा भारती के दिल्ली स्थित आवास पर उनसे पूछताछ की। सीबीआई ने लैंड फोर जॉब केस को लेकर पूछताछ की। दो घंटे तक लंबी पूछताछ चली। पूछताछ के दौरान सीबीआई के सात अधिकारी मौजूद थे, जो सुबह 10.40 बजे दो कार से उनकी बेटी दिल्ली स्थित पंडारा पार्क आवास पर पहुंचे। फिलहाल, लालू यादव भी वहीं रह रहे हैं। इस दौरान पूछताछ की वीडियोग्राफी भी की गई।
लालू यादव से पूछताछ के दौरान उनकी बेटी मीसा भारती भी मौजूद थीं। वहीं, इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से भी सीबीआई ने 5 घंटे तक पूछताछ की थी। लालू यादव की हाल ही में किडनी ट्रांसप्लांट की सर्जरी हुई है, पूछताछ के दौरान उनसे पर्याप्त दूरी बनाए रखने और मास्क पहनने के लिए कहा गया था। सूत्रों ने एएनआई को बताया कि लालू यादव को संक्रमण और एलर्जी का खतरा है। इसलिए मास्क पहनने और पर्याप्त दूरी बनाए रखने के लिए कहा गया था।
Recommended Video

सीबीआई ने लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी सहित 16 आरोपियों के खिलाफ इस मामले में चार्जशीट दायर की थी। चार्जशीट के अनुसार, सभी 16 आरोपियों को 15 मार्च को तलब किया गया था। केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) की टीम सोमवार 06 मार्च को पूर्व सीएम राबड़ी देवी से उनके पटना स्थित घर पर करीब 4 घंटे तक पूछताछ की थी। पूछताछ को लेकर पूर्व सीएम ने पूर्व सीएम ने कहा कि हमरे घर इस तरह की पूछताछ होती रहती है।
वहीं, लालू यादव के बेटे और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने तंज करते हुए कहा था कि सीबीआई को यहीं पर अपना ऑफिस खोल लेना चाहिए, क्योंकि उन्हें आने-जाने में समय लगता है। ये मामल साल 2004 से 2009 के बीच का है, जब लालू प्रसाद यादव रेलमंत्री थे। लैंड फॉर जॉब स्कैम में लालू और उनके परिवार वालों पर रेलवे में नौकरी दिलाने के बदले जमीन लेने का आरोप लगे थे। इस मामले में CBI ने 18 मई 2022 में लालू और उनके परिवार के सदस्यों पर भ्रष्टाचार का एक नया केस दर्ज किया था।
यह भी पढ़ें- Bihar News: अगर मेरे पापा को कुछ हुआ तो दिल्ली की कुर्सी हिला दूंगी...लालू से पूछताछ पर भड़कीं बेटी रोहिणी












Click it and Unblock the Notifications