Bihar News: अगर मेरे पापा को कुछ हुआ तो दिल्ली की कुर्सी हिला दूंगी...लालू से पूछताछ पर भड़कीं बेटी रोहिणी

Land For Job Scam: कल सीबीआई अधिकारियों ने लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी से पूछताछ की थी। लेकिन आज लालू से पूछताछ पर उनकी बेटी रोहिणी आचार्या भड़क गई हैं।

Rohini Acharya

Land for job Scam: नौकरी के बदले जमीन घोटाले मामले में आज सीबीआई(CBI) ने राजद सुप्रीमो लालू यादव से करीब ढाई घंटे की पूछताछ की। अब इस पूछताछ के बाद सिंगापुर में रहने वाली लालू की बेटी रोहिणी आचार्या(Rohini Acharya) भड़क गई हैं। उन्होंने सीबीआई को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मेरे पापा को कुछ होता है तो मैं किसी को नहीं छोड़ने वाली हूं। बता दें कि रोहिणी (Rohini Acharya) लालू की वह बेटी है जिन्होंने लालू को अपनी किडनी देकर संकट से उबारा है। रोहिणी यहीं नहीं रुकी उन्होंने सिलसिलेवार तरीके से कई ट्वीट भी किए।

पापा को कुछ हुआ तो किसी को नहीं छोड़ूंगी
लालू की बेटी रोहिणी आचार्या(Rohini Acharya) ने ट्वीट करते हुए लिखा कि पापा को लगातार परेशान किया जा रहा है। अगर उन्हें कुछ हुआ तो मैं किसी को नहीं छोड़ूंगी। पापा को तंग कर रहे हैं यह ठीक बात नहीं है। यह सब याद रखा जाएगा। समय बलवान होता है, उसमें बड़ी ताकत होती है। यह याद रखना होगा।

पापा को जरा भी परेशानी हुई तो दिल्ली की कुर्सी हिला दूंगी
रोहिणी आचार्या ने लिखा कि पापा को ये लोग तंग कर रहे हैं अगर उनके तंग करने के कारण उन्हें जरा भी परेशानी होगी तो दिल्ली की कुर्सी हिला देंगे। अब बर्दाश्त करने की सीमा जवाब दे रही है।

लालू से जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में पूछताछ
बता दें कि लालू प्रसाद यादव से जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में पूछताछ की जा रही है जिसमें उनकी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और बेटियां मीसा और हेमा भी आरोपी हैं। इस मामले में 12 लोगों के नाम भी हैं, जिन्हें कथित तौर पर जमीन के बदले नौकरी मिली थी।

राजद नेताओं ने भाजपा पर साधा निशाना
राजद नेताओं ने आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताते हुए खारिज कर दिया है। सुश्री देवी ने पिछले हफ्ते कहा था कि भाजपा लालू यादव से डरती है। हम भागेंगे नहीं। हम पिछले 30 वर्षों से इन आरोपों का सामना कर रहे हैं। भाजपा बिहार में लालू यादव से डर गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+