मेहुल चोकसी की कंपनी को 5280 करोड़ लोन दिए जाने के मामले में सीबीआई ने शुरू की जांच

मेहुल चोकसी के खिलाफ एक और मामले में सीबीआई ने शुरू की जांच

नई दिल्ली। मेहुल चोकसी के खिलाफ लोन फ्रॉड से जुड़े एक और मामले में सीबीआई ने जांच शुरू की है। चोकसी की कंपनी गीतांजलि ग्रुप को 5280 करोड़ का कर्ज दिए जाने के एक मामले में सीबीआई ने जांच शुरू की है। गीतांजलि ग्रुप को 31 बैंकों के समूह ने 5280 करोड़ का लोन दिया था। 31 बैंकों के इस संघ का अगुवा आईसीआईसीआई बैंक है। ये जांच मेहुल चोकसी और गीतांजलि ग्रुप के खिलाफ पहले से दर्ज एफआईआर का ही हिस्सा है। हालांकि सीबीआई ने साफ किया है कि ये जांच पंजाब नेशनल बैंक के लोन फ्रॉड से जुड़ी जांच से अलग है।

CBI initiates probe in 5280 crore loan given to Mehul Choksi Gitanjali Group

भारत सरकार के कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय के सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (एसएफआईओ) की इस मामले में पूछताछ के बाद सीबीआई ने मामले की जांच शुरू की है। गीतांजलि ग्रुप को दिए 5280 करोड़ के लोन का मामला 12600 करोड़ के फर्जी एनओयू से अलग है। एसएफआईओ ने मामले में आईसीआईसीआई बैंक की सीईओ चंदा कोचर, एक्सिस बैंक की सीईओ शिखा शर्मा को तलब किया था।

मोहुल चोकसी और उसके भांजे नीरव मोदी पर पंजाब नेशनल बैंक से करीब 13000 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप हैं। दोनों इस मामले के बाद देश से फरार हैं। इस मामले को लेकर सीबीआई और ईडी के अलावा और भी कई स्तरों पर जांच चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+