मानेसर भूमि मामले में पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा समेत 33 अन्य के खिलाफ CBI ने किया आरोप पत्र दाखिल

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने हरियाणा स्थित मानेसर भूमि सौदे मामले में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा समेत 33 अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है। अधिकारियों ने जानकारी दी कि एजेंसी ने आपराधिक षड़यंत्र और धोखाधड़ी तथा भ्रष्टाचार निरोधक कानून के संबंधित प्रावधानों के अंतर्गत आरोप पत्र दाखिल किया गया है। अधिकारियों ने जानकारी दी कि इस आरोप पत्र में हरियाणा सरकार में अधिकारी रहे पूर्व लोक सेवा आयोग सदस्य चत्तर सिंह का नाम भी आरोप पत्र में बतौर आरोपी दर्ज है।

मानेसर भूमि मामले में पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा समेत 33 अन्य के खिलाफ CBI ने किया आरोप पत्र दाखिल

सीबीआई ने अपनी प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि निजी बिल्डरों समेत अन्य ने सरकारी अधिकारियों की मिलीभगत से करीब 400 एकड़ की भूमि,मालिकों से केवल 100 करोड़ रुपए में खऱीद ली। उस समय इस जमीन की कीमत बाजार में चार करोड़ रुपए से अधिक की थी।

CBI ने कहा कि गुरुग्राम स्थित मानेसर, नौरंगपुर और लखनौला गांवों में भू स्वामियों को कथित तौर पर 1,500 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। CBI ने मामला साल 2015 में दर्ज किया था। आरोप था कि निजी बिल्डरों ने हरियाणा सरकार के अधिकारियों के साथ साजिश में शामिल हो कर 27 अगस्त 2004 औ 24 अगस्त 2007 के बीच बहुत ही कम दरों पर भूमि खरीदी। उन्होंने जमीन पर सरकार के अधिग्रहण का डर दिखाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+