30.54 करोड़ के घोटाले का अनुमान, डेक्कन क्रॉनिकल्स पर CBI ने दर्ज किया केस
इसमें अप्रवर्तनीय डिबेंचर लोगों को जारी किए गए थे जो कंपनी कानूनों के नियमों के दायरे में नहीं आते।
नई दिल्ली। सीबीआई ने डेक्कन क्रॉनिकल होल्डिंग लिमिटेड के खिलाफ केस दर्ज किया है। केस 30.54 करोड़ के घोटाले के सिलसिले में केस दर्ज किया गया है। सीबीआई ने डेक्कन क्रॉनिकल होल्डिंग लिमिटेड, चेयरमैन टी वेंकेटरमन रेड्डी और केयर रेटिंग एजेंसी, और यूनाइटेड अश्योरेंस के अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इन पर आरोप है कि संदेहास्पद तरीके से इन्होंने निवेश किया है। पूरे मामले की जांच सीबीआई कर रही है।

इसमें अप्रवर्तनीय डिबेंचर लोगों को जारी किए गए थे जो कंपनी कानूनों के नियमों के दायरे में नहीं आते। कंपनी और अधिकारियों की मिलीभगत से लोगों ने अवैध तरीके से निवेश आकर्षित किया जो कंपनी नियमों की अवहेलना के दोषी पाए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications