व्यापमं मामले में सीबीआई ने 592 के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, कई रसूखदारों के नाम शामिल

नई दिल्ली। सीबीआई ने गुरुवार को व्यापमं मामले में 592 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। इनमें 2012 के पीएमटी परीक्षा से जुड़े मामले में भी चार लोगों का नाम है। व्यापमं केस में जिन चार पूर्व अधिकारियों का नाम चार्जशीट में है। उनमें पंकज त्रिवेदी, अजय कुमार सेन, नितिन मोहिन्द्रा और सीके मिश्रा के नाम हैं। चार्जशीट में प्राइवेट कॉलेज के कई चेयरमैन भी हैं। इनमें चिरायु मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन अजय गोयंका, पीपल्स मेडिकल कॉलेज के एसएन विजयवर्गीय, मेडिकल कॉलेज भोपाल के चेयरमैन सुरेश भदौरिया के नाम शामिल हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 15 जुलाई 2015 को सीबीआई ने मामले की जांच शुरू की थी।

CBI filed chargesheet in VYAPAM case against 592 persons including four former VYAPAM officials in PMT 2012 exams

मध्य प्रदेश के सबसे बड़े और बहुचर्चित व्यापमं घोटाले के पीएमटी-2012 मामले में सीबीआई ने गुरुवार को 28 महीने लंबी चली जांच के बाद 592 लोगों को आरोपी बनाया है। जिसमें कई रसूखदार लोग शामिल हैं। सीबीआई ने विशेष न्यायधीश डीपी मिश्रा की अदालत में चार्जशीट पेश की है। चार्जशीट के बाद कई रसूखदार लोग जेल जा सकते हैं। सीबीआई के चालान पेश करने से पहले ही व्यापम मामले में फंसे 40 रसूखदार लोगों ने अग्रिम जमानत के लिए भी याचिका लगाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+