CBI विवाद: CVC रिपोर्ट पर जवाब देने के लिए आलोक वर्मा ने मांगा समय, SC ने दिया 3 घंटे
नई दिल्ली। देश की सर्वोच्च जांच एजेंसी में मचे अंदरुनी कलह पर सुनावाई कर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा सीवीसी की रिपोर्ट पर जल्द से जल्द अपना जवाब दाखिल कर करने के निर्देश दिए हैं। सुप्रीम कोर्ट इसम मामले की अगीली सुनवाई मंगलवार को करेगा। कोर्ट ने कहा कि अधिकार छीनने के सरकारी आदेश के खिलाफ सीबीआई निदेशक की याचिका पर मंगलवार को तय सुनवाई स्थगित नहीं होगी। बता दें की आलोक वर्मा को आज अपना जवाब दाखिल करना था, लेकिन उन्होंने कोर्ट से कुछ घंटों का समय मांगा है।

आलोक वर्मा ने सोमवार सुबह सुप्रीम कोर्ट से अपना जवाब दाखिल करना था लेकिन उन्होंने चार बजे तक जवाब दाखिल करने का समय मांगा था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें केवल 3 घंटे का समय दिया है। मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यी पीठ ने कहा कि, इस मामले की कल (मंगलवार) को ही मामले की सुनवाई होगी, यह मत सोचना की मामले की तारीख आगे बढ़ा दी जाएगी। जल्द से जल्द जवाब दाखिल करें, हमें आपकी प्रतिक्रिया को पढ़ना भी है।
आपको बता दें कि सीवीसी की रिपोर्ट पर सुप्रीम कोर्ट ने आलोक वर्मा से जवाब मांगा था। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि सीलबंद लिफाफे में आलोक वर्मा कोर्ट को जवाब दाखिल करें। वहीं कोर्ट ने कहा था कि सीवीसी की जांच रिपोर्ट की कॉपी को पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा। सीवीसी रिपोर्ट की कॉपी आलोक वर्मा को सौंपी जाएगी।
वर्मा के वकील गोपाल शंकरनारायनन ने बताया कि वर्मा अभी तक अपना जवाब दाखिल नहीं कर पाए हैं। ऐसे में उन्हें अधिक समय की जरूरत है। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा था कि सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा के खिलाफ आरोपों पर केंद्रीय सतर्कता आयोग की रिपोर्ट काफी विस्तृत है और इसके निष्कर्षो में कुछ अनुकूल' और कुछ बहुत ही प्रतिकूल हैं जिनकी आयोग द्वारा आगे जांच करने की आवश्यकता है।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications